Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Heat Stroke: सावधान! राजधानी दिल्ली में भयंकर लू ने दो और लोगों की ली जान, पांच मरीज अस्पताल में भर्ती

दिल्ली (Delhi News) में इन दिनों भयंकर लू चल रही है। जो अब लोगों की जान लेने पर उतारू हो गई है। सफदरजंग अस्पताल में मंगलवार को एक बुजुर्ग महिला सहित दो मरीजों की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक अभी तक 28 मरीज भर्ती हुए हैं।जिसमें से अब तक चार मरीजों की मौत हो चुकी है। दो मरीजों की मौत पिछले महीने हुई थी।

By Ranbijay Kumar Singh Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Tue, 18 Jun 2024 06:28 PM (IST)
Hero Image
Heat Stroke in Delhi: दिल्ली में भीषण लू और दो लोगों की मौत, पांच मरीज भर्ती। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। (Delhi Heat Stroke Hindi News) राजधानी में भीषण लू कहर बरपा रही है। जो लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। भीषण लू की चपेट में आने से सफदरजंग अस्पताल में मंगलवार को एक बुजुर्ग महिला सहित दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं लोकनायक अस्पताल में 24 घंटे में भीषण लू से पीड़ित पांच मरीजों को बेहोशी की हालत में भर्ती कराया गया है। जिसमें से दो मरीज आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं।

पांच मरीजों को बेहोशी की हालत में कराया गया अस्पताल में एडमिट

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. सुरेश कुमार ने कहा कि अस्पताल में भर्ती किए गए तीन मरीज 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग हैं। दो मरीजों की उम्र 30-40 वर्ष के बीच है। इन पांचों मरीजों को तेज बुखार व डिहाइड्रेशन था। इस वजह से पांचों मरीज बेहोशी की स्थिति में अस्पताल में लाए गए थे।

दो मरीजों की हालत अभी भी गंभीर 

तीन मरीजों की हालत स्थिर है लेकिन दो मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरी ओर सफदरजंग अस्पताल प्रशासन के अनुसार नोएडा की रहने वाले एक 50 वर्षीय व्यक्ति को लू लगने के कारण 17 जून की शाम को अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें नोएडा के सिविल अस्पताल से स्थानांतरित कर सफदरजंग अस्पताल में लाया गया था।

अब तक चार मरीजों की हो चुकी मौत

सुबह साढ़े पांच बजे उनकी मौत हो गई। इसके अलावा दिल्ली के बदरपुर की रहने वाली एक 60 वर्षीय महिला को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुबह छह बजे उनकी भी मौत हो गई। सफदरजंग अस्पताल प्रशासन के अनुसार अस्पताल में भीषण लू से पीड़ित अब तक 28 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं।

जिसमें से अब तक चार मरीजों की मौत हो चुकी है। जिसमें से दो मरीजों की मौत पिछले माह हुई थी। आरएमएल व लोकनायक अस्पताल में भी भीषण लू से एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें