Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Navratri 2024: नवरात्र में न करें ये काम, किन-किन चीजों का रखें ध्यान, एक क्लिक में जानें सबकुछ

Navratri 2024 आज यानी गुरुवार (3 अक्टूबर) से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई है। आज से श्रद्धालुओं के लिए खास दिन शुरू हो गए हैं। माना जाता है कि अगर कोई भी इन नौ दिनों में सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा करता है तो उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। आइए आज आपको इस लेख में बताएंगे कि आखिर नवरात्र में क्या नहीं करना चाहिए।

By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Thu, 03 Oct 2024 03:01 PM (IST)
Hero Image
आज से नवरात्र की शुरुआत हो गई है। फाइल फोटो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Shardiya Navratri 2024 आज यानी गुरुवार को पहला नवरात्र है। आज से श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के व्रत शुरू कर दिए हैं। हालांकि, कुछ श्रद्धालु नौ के नौ व्रत रखते हैं तो कुछ लोग केवल दो ही व्रत रखते हैं। कुछ ऐसे भी श्रद्धालु होते हैं, जो एक पहला और एक आखिरी व्रत रखकर मां दुर्गा की सच्चे मन से पूजा करते हैं।

नवरात्र में क्या न करें

अभी तक हमने आपको सिर्फ व्रत रखने के बारे में बताया है, लेकिन नवरात्र में कुछ ऐसे काम होते हैं जो हमें नहीं करने चाहिए। (Shardiya Navratri 2024) शारदीय नवरात्र में हमें मांस-मछली, लहसुन और प्याज आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। नवरात्र में किसी भी नारी का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको पाप लग सकता है।

किन-किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

इसके बाद अलावा नवरात्र (Navratri 2024) में पूरे नौ दिनों तक अपने घर में ताला नहीं लगाना चाहिए। कहा जाता है कि नवरात्र में जमीन पर सोना चाहिए। इसके साथ ही नवरात्र में दाढ़ी, बाल व नाखून काटने से बचना चाहिए। ऐसे में सलाह दी जाती है कि नवरात्र शुरू होने से पहले ही इन कामों को कर लेना चाहिए। अगर आप नवरात्र शुरू होने से पहले नहीं कर पाए तो समाप्त होने के बाद ही इन कामों को करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Navratri 2024 Day 2: नवरात्र के दूसरे दिन दुर्लभ 'शिववास' योग समेत बन रहे हैं ये 3 अद्भुत संयोग

वहीं, नवरात्र में सभी को अपने घर में कलेश नहीं करना चाहिए। घर के सभी सदस्यों को शांति बनाकर रखनी चाहिए। घर में शांति होने से ही खुशी आती है। जब घर के सभी सदस्या प्रशन्न रहते हैं तो वे माता रानी की पूजा पाठ भी सच्चे मन से करते हैं।

यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2024: नवरात्र के दूसरे दिन जरूर करें मां ब्रह्माचारिणी की यह आरती, सभी कार्यों में मिलेगी सफलता

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओंसे संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें