Move to Jagran APP

पत्नी संग ट्रेन की यात्रा... यात्रियों से मिले, बच्चे को खिलाया; तस्वीरों में दिखा कृषि मंत्री शिवराज सिंह का अलग अंदाज

केंद्रीय मंत्री का पदभार संभालने के बाद शिवराज सिंह चौहान पहली बार भोपाल जा रहे हैं। सुबह उन्होंने दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ी। साथ में उनकी पत्नी भी हैं। अपनी यात्रा के दौरान चौहान ने अन्य यात्रियों से ट्रेन में मुलाकात की। कुछ लोगों ने उनके साथ फोटो भी ली। इस दौरान वे एक मासूम बच्चे को खिलाते भी नजर आए।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Published: Sun, 16 Jun 2024 01:18 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jun 2024 01:25 PM (IST)
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान। (फोटो- @ChouhanShivraj)

एएनआई, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का अलग अंदाज रविवार को देखने को मिला। केंद्रीय मंत्री का पदभार संभालने के बाद पहली बार शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से भोपाल जा रहे हैं। सुबह दिल्ली से उन्होंने शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ी, जो उन्हें दोपहर 2:15 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचाएगी। भोपाल में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थकों ने भव्य स्वागत की तैयारी कर रखी है।

यह भी पढ़ें: हाय गर्मी! जून में सामान्य से दोगुना अधिक चली हीटवेव, इस साल लू ने बनाए नए रिकॉर्ड; पढ़िए IMD का चौंकाने वाला डेटा

लोगों से मिले, फोटो खिंचवाई... बच्चे को खिलाया

अपनी ट्रेन यात्रा के दौरान शिवराज सिंह ने आम यात्रियों से मुलाकात की। लोगों ने उनके साथ तस्वीरें लीं। शिवराज सिंह चौहान एक बच्चे को खिलाते भी नजर आए। अपने बीच केंद्रीय मंत्री को देख यात्रियों के चेहरे में मुस्कान छा गई। मुरैना रेलवे स्टेशन पर मौजूद सैकड़ों समर्थकों ने फूल माला पहना कर उनका स्वागत किया। चौहान ने यह जानकारी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा की। उन्होंने मोदी सरकार में भारतीय रेलवे की प्रगति की तारीफ भी की।

65 से अधिक स्थानों पर स्वागत की तैयारी

भोपाल में शिवराज सिंह चौहान के भव्य स्वागत की तैयारी है। भारतीय जनता पार्टी ने (BJP) ने कई सामाजिक और कर्मचारी संगठनों के साथ मिलकर भोपाल में 65 से अधिक स्थानों पर भव्य स्वागत की तैयारी की है।

महिलाओं को सशक्त बनाना जीवन का उद्देश्य

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 साल से लगातार किसान कल्याण योजनाएं चल रही हैं। हमें उन कार्यों को आगे बढ़ाना है। ग्रामीण विकास और कृषि दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। किसान एनडीए सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता में हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। मेरे जीवन का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है।

शिवराज के पास लंबा राजनीतिक अनुभव

शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट से चुनाव जीता है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतापभानु शर्मा को 8,21,408 मतों के अंतर से हराया है। शिवराज सिंह चौहान छह बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। वहीं चार बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। उनके पास लंबा राजनीतिक अनुभव है।

आज नई दिल्ली से 'शताब्दी एक्सप्रेस' ट्रेन में यात्रा कर रहा हूं। इस दौरान यात्रा का अनुभव अत्यंत आनंददायक है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के विजन से भारतीय रेल प्रबंधन और संचालन के सभी क्षेत्रों में युगांतरकारी परिवर्तनों का साक्षी बन रही है। भारतीय रेल की तेज गति न्यू इंडिया की बढ़ती जरूरतों को पूरा कर यात्रियों के सफर को किफायती, सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए निरंतर कार्यशील है। शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि।

यह भी पढ़ें: किसका होगा लोकसभा अध्यक्ष? जेडीयू ने कर दिया साफ, कहा- इस पार्टी का सबसे पहला हक


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.