Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shraddha Murder: 'आफताब ने जैसी धमकी दी, श्रद्धा के साथ वैसा ही किया', दिल्ली पुलिस के कोर्ट में कई खुलासे

दिल्ली के महरौली में हुए श्रद्धा वॉलकर हत्याकांड में पुलिस ने कई खुलासे किए हैं। पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में हत्याकांड के आरोपों पर दलील दी कि आरोपी आफताब आमीन पूनावाला ने वैसे ही अपराध किया है जैसे श्रद्धा ने आफताब के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस को शिकायत थी।

By Jagran NewsEdited By: GeetarjunUpdated: Tue, 07 Mar 2023 08:03 PM (IST)
Hero Image
आफताब ने जैसी धमकी दी, श्रद्धा के साथ वैसा ही किया', दिल्ली पुलिस के कोर्ट में कई खुलासे

नई दिल्ली, एएनआई। दिल्ली के महरौली में हुए श्रद्धा वॉलकर हत्याकांड में पुलिस ने कई खुलासे किए हैं। पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में हत्याकांड के आरोपों पर दलील दी कि आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने वैसे ही अपराध किया है, जैसे श्रद्धा ने आफताब के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस को शिकायत थी। आरोपी ने श्रद्धा वालकर का गला घोंटकर हत्या करने के बाद 35 टुकड़े कर दिए थे।

दिल्ली पुलिस की ओर से पेश विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) अमित प्रसाद ने मंगलवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के समक्ष अपनी दलीलें रखीं।

महाराष्ट्र में आफताब ने श्रद्धा को दी थी यही धमकी

उन्होंने कहा कि श्रद्धा ने महाराष्ट्र की बसई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आफताब ने उसका गला घोंट कर और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर देने की धमकी दी थी। आरोपी ने दिल्ली के महरौली में वारदात को इसी तरह अंजाम दिया था।

वारदात के छह महीने बाद चला पता

एसपीपी ने कहा कि 18 मई, 2022 को वारदात को अंजाम देने के करीब छह महीने बाद मामला सामने आया था। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी आफताब को गिरफ्तार कर किया था। एसपीपी प्रसाद ने अदालत को आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ चार्जशीट में मौजूद सबूतों और सामग्री से भी अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि श्रद्धा और आफताब मुंबई के तीन घरों में एक साथ रहे थे। हर जगह का एक रेंट एग्रीमेंट और उससे जुड़ा एक गवाह होता है। उनके रिश्ते को देखते हुए यह महत्वपूर्ण है।

'मुझे गला घोंटकर मारकर कर देगा टुकड़े-टुकड़े'

श्रद्धा और आफताब ने एक साथ काम किया था, जिसके गवाह उनके सहकर्मी भी हैं। उनका रिश्ता मजबूत था। श्रद्धा ने महाराष्ट्र पुलिस में जो शिकायत दर्ज कराई है, उससे यह साफ हो गया है। उसने आरोप लगाया था कि आज उसने मुझे धमकी दी कि वह मुझे गला घोंटकर मार देगा, मेरे टुकड़े-टुकड़े कर सकता है।

मतभेदों के बावजूद दोनों ने रिश्ते सुधारने की कोशिश की

एक-दूसरे के साथ मतभेदों के बावजूद दोनों से साथ में रहना जारी रखा और अपने रिश्ते को सुधारने की कोशिश की। श्रद्धा ने एक चिकित्सा सेवा एप के जरिए मनोवैज्ञानिक परामर्श लिया गया। एसपीपी ने कहा कि उन्होंने अपने संबंध सुधारने के लिए उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की भी यात्रा की।

यह श्रद्धा और आफताब के मानसिक स्वभाव को दर्शाता है, आफताब का आचरण दिल्ली पुलिस ने प्रस्तुत किया।

18 मई, 2022 को फ्रेंड के यहां से लौटी थी श्रद्धा

एसपीपी ने यह भी कहा कि आफताब का किराए का घर एक रणनीतिक स्थान पर था, जहां से पूरा छतरपुर पहाड़ी क्षेत्र दिखाई देता था। वे इस आवास में एक साथ रहते थे। श्रद्धा गुरुग्राम गई और अपनी दोस्त से मिली। वह 18 मई को दोपहर 2 बजे वापस लौटी। एक ऑटो चालक ने उसे घर तक छोड़ा था। दिल्ली पुलिस ने पूरे स्थान की गई मैपिंग की जमा कर लिया।

पड़ोसियों ने कई बार दोनों के बीच झगड़ा देखा

दिल्ली पुलिस ने अदालत को आगे बताया कि उन्होंने उनके पड़ोसियों से भी जानकारी इकट्ठा की, जिन्होंने दोनों के बीच कई बार विवाद होता देखा था। कई बार तो श्रद्धा घर छोड़कर चली गई थी। एक बार पड़ोसी ने उसे खींच लिया और वापस ले गया। इसके बाद सब कुछ खामोश हो गया। इसके बाद किसी ने उसे देखा या उससे बात नहीं की।

दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा कि हत्या के तुरंत बाद श्रद्धा और आफताब के बैंक खातों में ऑनलाइन लेनदेन हुआ। शाम करीब 06:40 से 06:42 बजे के बीच श्रद्धा के खाते से पूरी रकम निकाल ली गई और आफताब के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी गई। जो करीब 54 हजार रुपये थे।

हत्या के बाद श्रद्धा का मोबाइल चलाता था आफताब

दिल्ली पुलिस ने कहा कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड से पता चलता है कि श्रद्धा के एक दोस्त ने एक बार फोन किया था, जिसका कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद आफताब ने फोन किया और कहा कि श्रद्धा व्यस्त हैं। इससे पता चलता है कि श्रद्धा का फोन उनके पास था। उस फोन पर और कोई कॉल नहीं आई थी।

हत्या के बाद टुकड़े करने के लिए खरीदे कई सामान

दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा कि आफताब ने 18 मई, 2022 को एक आरी, चॉपर, कचरा पेटी और कुछ अन्य सामान खरीदा। 19 मई को उसने एक डबल-डोर रेफ्रिजरेटर खरीदा और अपने क्रेडिट कार्ड से भुगतान किया। उसने श्रद्धा के खाते से 250 रुपये में फ्रिज के लिए स्टैंड भी खरीदा। इससे पता चलता है कि वह श्रद्धा का फोन इस्तेमाल कर रहा था।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि श्रद्धा के जीवित होने का बहाना बनाने के लिए उसने सोशल मीडिया पर कई लोगों के साथ कई बार चैट की।

पुलिस को जांच के दौरान हड्डियां, जबड़ा समेत अन्य साक्ष्य बरामद हुए थे। हड्डियों और जबड़ों का डीएनए श्रद्धा के पिता से मैच कर गया।

श्रद्धा की हत्या करने के बाद वह किसी और लड़की के साथ संबंध में आ गया. उसने अपनी नई प्रेमिका को एक अंगूठी दी, जो श्रद्धा की थी। इसकी पहचान कुछ लोगों ने की। एसपीपी ने यह भी कहा कि इस मामले में गवाहों के बयान और सबूतों की बरामदगी हुई है।

कोर्ट ने आरोप पर आंशिक बहस सुनने के बाद मामले को 20 मार्च तक के लिए टाल दिया। अदालत ने एसपीपी द्वारा दायर सिनॉप्सिस को भी रिकॉर्ड में लिया और सिनोप्सिस का जवाब दाखिल करने के लिए कानूनी सहायता वकील जावेद हुसैन को समय दिया। शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता सीमा कुशवाहा भी पेश हुईं

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें