Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर डेरी फार्म में सरकारी जमीन से हटाई गई झुग्गियां, बुलडोजर से ध्वस्त किए पक्के निर्माण

गाजीपुर डेरी फार्म में पशु अस्पताल के पीछे करीब एक से डेढ़ दशक से लोग अवैध रूप से रह रहे थे। किसी ने झुग्गियां डाल रखी थीं तो किसी ने पक्का निर्माण कर लिया था। इनमें से कुछ लोग तो अवैध डेरी संचालित कर रहे थे। इनकी वजह से डेरी फार्म में गंदगी भी रहती थी। इस हिस्से में लैंडफिल साइट की तरफ दीवार भी नहीं बनी थी।

By Ashish Gupta Edited By: Sonu Suman Updated: Fri, 19 Jul 2024 09:56 PM (IST)
Hero Image
पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर डेरी फार्म में सरकारी जमीन से हटाई गई झुग्गियां।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने गाजीपुर डेरी फार्म में पशु अस्पताल के पीछे सरकारी जमीन पर बनी झुग्गियों और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। करीब डेढ़ एकड़ भूमि खाली कराई गई है। यहां पर कुछ लोग अवैध रूप से डेरी भी चला रहे थे, उनको भी हटा दिया गया।

निगम के शाहदरा दक्षिणी जोन के उपायुक्त अंशुल सिरोही का कहना है कि यह भूमि लैंडफिल साइट से सटी हुई थी, जहां दीवार नहीं थी। इस जगह पर दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर करीब 700 मीटर लंबी दीवार का निर्माण कराया जाएगा।

अवैध रूप से डेढ़ दशक से चला रहे थे डेरी

पशु अस्पताल के पीछे करीब एक से डेढ़ दशक से लोग अवैध रूप से रह रहे थे। किसी ने झुग्गियां डाल रखी थीं, तो किसी ने पक्का निर्माण कर लिया था। इनमें से कुछ लोग तो अवैध डेरी संचालित कर रहे थे। इनकी वजह से डेरी फार्म में गंदगी भी रहती थी। इस हिस्से में लैंडफिल साइट की तरफ दीवार भी नहीं बनी थी, जिस कारण पशु उसके अंदर तक चले जाते थे।

30 से अधिक झुग्गी और पक्के निर्माण हटाए

पिछले दिनों एक याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने इसे लेकर कड़ी टिप्पणी की थी। इसके बाद ही नगर निगम अधिकारी हरकत में आए। शुक्रवार को निगम के दस्ते ने डेरी फार्म में पशु अस्पताल के पीछे कार्रवाई कर 30 से अधिक झुग्गी और पक्के निर्माण हटाए। जो लोग अवैध डेरी चला रहे थे, उनको पशु लेकर जाने की रियायत दे दी।

यह भी पढ़ेंः क्या अब दिल्ली हो जाएगी कूड़ा-कूड़ा? ये वजह आई सामने, जानें क्या आपका इलाका भी है शामिल