Move to Jagran APP

संपत्ति विवाद में बेटे ने मां की हत्या कर शव जलाया, बेटी ने की पहचान

बेटी से पुलिस ने पूछताछ की तो बाद पता चला की मां का अपने बेटे अनिल के साथ घर को लेकर विवाद था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

By Amit MishraEdited By: Updated: Mon, 05 Mar 2018 11:47 AM (IST)
Hero Image
संपत्ति विवाद में बेटे ने मां की हत्या कर शव जलाया, बेटी ने की पहचान

नई दिल्ली [जेएनएन]। शाहबाद डेरी इलाके में बेटे ने संपत्ति विवाद में अपनी ही मां की हत्या कर दी और शव जलाकर उसे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार 28 फरवरी को मेट्रो विहार इलाके में एक खेत के पास झाड़ियों से अधजली हालत में एक महिला का शव मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी।

बेटी ने की पहचान 

मामले की जांच के लिए एसएचओ देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने आसपास के इलाके से गुमशुदा लोगों के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि खेड़ा गांव की 70 वर्षीय जमना देवी लापता हैं। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया व उनकी बेटी को बुलाया। बेटी ने अंगूठी के सहारे शव की पहचान अपनी मां जमना देवी के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने हत्या व सबूत नष्ट करने के आरोपों में मामला दर्ज कर लिया।

घर को लेकर विवाद

बेटी से पुलिस ने पूछताछ की तो बाद पता चला की जमना का अपने बेटे अनिल के साथ घर को लेकर विवाद था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। अनिल अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मां से अलग रहता है और एक निजी कंपनी में सुरक्षाकर्मी है।

झाड़ियों में फेंक दिया शव 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि अनिल ने 27 फरवरी को अपनी मां की हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए शव को जलाकर अधजली हालत में झाड़ियों में फेंक दिया था। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें: मर्डर मिस्ट्रीः बेडरूम में सो रही थी चार साल की बेटी, टॉयलेट में जा रही थी मम्मी-डैडी की जान

यह भी पढ़ें: पहेली बनी बाथरूम में मिली पति-पत्नी की डेडबॉडी, रुक गई जांच, 20 दिन करना होगा इंतजार

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।