Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर गरमाई राजनीति, सिसोदिया बोले- लद्दाखियों के साथ किया जा रहा दुर्व्यवहार

सामाजिक कार्यकर्ता Sonam Wangchuk को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इससे राजनीति गरमा गई है। वह लद्दाख से यात्रा करके दिल्ली आ रहे थे। इस पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। सोनम वांगचुक और उनके साथियों से मिलने के लिए बवाना थाने पहुंची CM Atishi को मिलने से रोका गया।

By V K Shukla Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Tue, 01 Oct 2024 11:39 AM (IST)
Hero Image
सोनम वांगचुक से मिलने थाने जाएंगी मुख्यमंत्री आतिशी। फाइल फोटो।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लद्दाख से यात्रा लेकर आए सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) को दिल्ली की सीमा रोकने पर दिल्ली में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर हमला बोला है। वहीं मुख्यमंत्री आतिशी दोपहर एक बजे उनसे मिलने बवाना थाने पहुंचीं, जिन्हें सोनम वांगचुक से मिलने से रोका गया।

दिल्ली आने से रोकना सरासर गलत- केजरीवाल

केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकर पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में आने से कभी किसानों को रोकते हैं, कभी लद्दाख के लोगों को रोकते हैं। कहा कि दिल्ली में आने का सब को अधिकार है, किसी को रोकना सरासर गलत है। कहा कि निहत्थे शांतिपूर्ण लोगों से आखिर इन्हें क्या डर लग रहा है?

ये भी पढ़ें-

निहत्थे लोगों से क्यों है डर? सिंघु बॉर्डर पर वांगचुक को हिरासत में लिए जाने के बाद केजरीवाल ने पूछे कई सवाल

वहीं एक अन्य पोस्ट में दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर भी केंद्र को घेरा, कहा कि दिल्ली में भाजपा वाले भी सुरक्षित नहीं हैं। हर दिन राजधानी में बिगड़ती कानून व्यवस्था से मैं बेहद चिंतित हूं।

150 लोगों के साथ आ रहे थे दिल्ली

उधर, मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा है कि सोनम वांगचुक और हमारे 150 लद्दाखी भाई-बहन शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली आ रहे थे। उनको पुलिस ने रोक लिया है। कल रात से बवाना थाने में कैद हैं।

क्या है सोनम वांगचुक की मांग?

इससे पहले, उन्होंने कहा कि क्या लद्दाख के लोकतांत्रिक अधिकार मांगना गलत है? क्या दो अक्तूबर को सत्याग्रहियों का गांधी समाधि जाना गलत है? सोनम वांगचुक को रोकना तानाशाही है। आज दोपहर एक बजे मैं उनसे मिलने बवाना थाने जा रही हूं।

इसके अलावा आप के नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी केंद्र सरकार पर भड़के हैं। उन्होंने कहा कि एलजी वीके सक्सेना दिल्ली में गैंगस्टरों को नहीं रोक पा रहे हैं, उन पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। मगर केंद्र के इशारे पर सामाजिक कार्यकर्ता पर उन्होंने कार्रवाई की है।

भाजपा देश के हर राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनाना चाहती है। केंद्र सरकार ने सोनम वांगचुक और लद्दाखियों को बिना किसी कारण गिरफ्तार किया। सोनम वांगचुक गांधी जयंती के दिन लद्दाख को पूर्ण राज्य बनाने के लिए चर्चा करने दिल्ली आ रहे थे, लेकिन केंद्र सरकार ने फोर्स भेजकर उन्हें अरेस्ट करवाया। भाजपा ने पहले भी किसानों को दिल्ली आने से रोका और अब लद्दाखियों से भी दुर्व्यवहार किया जा रहा है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें