Move to Jagran APP

नार्थ वेस्ट की सूखी हवाएं बढ़ाएंगी राजधानी का पारा, अप्रैल में 35 डिग्री के पार होगा तापमान

अप्रैल के पहले ही हफ्ते में तापमान 38 से 39 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि शुरुआती अप्रैल में तापमान 40 डिग्री को पार नहीं करेगा।

By Amit MishraEdited By: Updated: Tue, 27 Mar 2018 08:38 AM (IST)
Hero Image
नार्थ वेस्ट की सूखी हवाएं बढ़ाएंगी राजधानी का पारा, अप्रैल में 35 डिग्री के पार होगा तापमान

नई दिल्ली [जेएनएन]। पिछले हफ्ते हल्की बूंदाबांदी से बाकी रहा ठंड का असर अब पूरी तरह खत्म होने को है। इस हफ्ते तापमान में वृद्धि होगी। 29 मार्च के आसपास तापमान 36 डिग्री को पार कर जाएगा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री पर पहुंच सकता है और रात में भी गर्मी का अहसास होने लगेगा।

पालम रहा सबसे गर्म क्षेत्र

रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 18.5 डिग्री पर पहुंच गया। सोमवार को तापमान 34 डिग्री रहने के आसार हैं। तेज धूप की तपिश का अहसास लोगों को रविवार को ही होने लगा। रविवार को दिल्ली का सबसे गर्म क्षेत्र पालम रहा जहां तापमान 34.1 डिग्री पर पहुंच गया।

कम होगी हवा की रफ्तार 

वहीं रिज में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। पिछले कुछ सालों की तुलना में 25 मार्च ठंडा रहा है। पिछले साल 25 मार्च को दिल्ली का तापमान 35 डिग्री रहा था। दिल्ली में चल रही तेज हवा की रफ्तार कम होगी। हवा की रफ्तार जो अभी 19 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे हैं आने वाले तीन दिनों में इसमें कमी आएगी और यह 7 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे पर सिमट जाएगी।

40 डिग्री को पार नहीं करेगा तापमान 

स्काईमेट के अनुसार अब वेस्टर्न डिस्टरबेंस काफी उंचाई पर रहेंगे। ऐसे में नार्थ वेस्ट की सूखी हवाएं दिल्ली पहुंचेंगी जिसकी वजह से दिल्ली और एनसीआर का तापमान तेजी से बढ़ेगा। आने वाले एक से दो दिनों में ही यह 35 डिग्री को पार कर लेगा। अप्रैल की शुरुआत भी इसी तरह गर्मी के साथ होगी। अप्रैल के पहले ही हफ्ते में तापमान 38 से 39 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि शुरुआती अप्रैल में तापमान 40 डिग्री को पार नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें: पानी को लेकर दिल्ली और हरियाणा के बीच बढ़ी रार, 'आप' विधायकों ने किया प्रदर्शन

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।