Move to Jagran APP

Delhi Accident: जैन मंदिर के शिखर का पत्थर टूटकर श्रद्धालु पर गिरा, मौके पर ही मौत; मची अफरा-तफरी

पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर थाना क्षेत्र के कैलाश नगर में शुक्रवार सुबह एक हादसा हो गया। दरअसल जैन मंदिर के शिखर का पत्थर टूटकर एक श्रद्धालु पर जा गिरा। इसमें श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 50 श्रद्धालु मंदिर के बाहर खड़े होकर जैन मुनि को आहार के लिए ले जाने के लिए उनका इंतजार कर रहे थे।

By SHUZAUDDIN SHUZAUDDIN Edited By: Sonu Suman Updated: Fri, 26 Jul 2024 08:42 PM (IST)
Hero Image
जैन मंदिर के शिखर का पत्थर टूटकर श्रद्धालु पर गिरा, मौत।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। गांधी नगर थाना क्षेत्र के कैलाश नगर में शुक्रवार सुबह जैन मंदिर के शिखर का पत्थर टूटकर एक श्रद्धालु पर जा गिरा। हादसे में श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 50 श्रद्धालु मंदिर के बाहर खड़े होकर जैन मुनि को आहार के लिए ले जाने के लिए उनका इंतजार कर रहे थे। पत्थर गिरने से मंदिर के बाहर अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए मंदिर के बाहर से भागे।

मृतक की पहचान कुणाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है। गांधी नगर थाना ने लापरवाही से मौत की धारा में प्राथमिकी की है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

कुणाल अपने पिता के कारोबार में हाथ बंटाता था

कुणाल अपने परिवार के साथ घोंडा स्थित जय प्रकाश नगर में रहते थे। परिवार में पिता सुधीर जैन, मां रीना और छोटी बहन सृष्टि है। सुधीर जैन का शर्ट का काम है। कुणाल अपने पिता के कारोबार में हाथ बंटाता था। पुलिस ने बताया कि कैलाश नगर के जैन मंदिर में जैन मुनि सुबल सागर महाराज चातुर्मास कर रहे हैं। कुणाल शुक्रवार सुबह मुनि के दर्शन के लिए गया था।

कुणाल समेत कई श्रद्धालु मंदिर के बाहर खड़े होकर आहार के लिए मुनि का इंतजार कर रहे थे। 10:45 बजे अचानक मंदिर के शिखर का एक बड़ा पत्थर टूटकर गली में खड़े कुणाल के ऊपर जा गिरा, पत्थर के नीचे दबकर युवक की मौत हो गई। घायल को डा. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्रद्धालुओं ने हादसे की सूचना परिवार को दी। परिवार का कहना है कि कुणाल इकलौता बेटा था। उन्होंने सोचा नहीं था मंदिर में उसके साथ ऐसा हादसा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- नवजात बच्चों की जानकारी U-WIN पोर्टल पर हो अपलोड, दिल्ली सरकार ने अस्पतालों को दिए निर्देश

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।