Move to Jagran APP

Satyendar Jain News: AAP नेता सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाई अंतरिम जमानत

Satyendar Jain News मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फिलहाल अंतरिम जमानत पर चल रहे दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता सत्येन्द्र जैन (Satyendar Jain) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बड़ी राहत दी है। शीर्ष अदालत ने आज सोमवार को चिकित्सा आधार पर सत्येन्द्र जैन की अंतरिम जमानत को अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दिया है।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek TiwariUpdated: Mon, 24 Jul 2023 11:30 AM (IST)
Hero Image
Satyendar Jain News: AAP नेता सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाई जमानत
नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप)के वरिष्ठ नेता सत्येन्द्र जैन (Satyendar Jain) को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। शीर्ष अदालत ने आज सोमवार को चिकित्सा आधार पर सत्येन्द्र जैन की अंतरिम जमानत को अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दिया है।

रीढ़ की हड्डी की हुई सर्जरी

बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फिलहाल अंतरिम जमानत पर चल रहे दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी शहर के एक निजी अस्पताल में हुई है।

इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। जैन को तीन प्रमुख अस्पतालों द्वारा गंभीर रीढ़ की हड्डी की सर्जरी की सिफारिश की गई थी। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में उनकी सर्जरी की गई।

30 मई, 2022 को हुए थे गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को मनी लांन्ड्रिंग मामले में 30 मई 2022 को गिरफ्तार किया गया था। तब से वह पुलिस हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं। अभी वर्तमान में वह रीढ़ की हड्डी में परेशानी के चलते बेल पर हैं। जैन पर शेल कंपनियां बनाकर 16 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर करने का आरोप है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।