Move to Jagran APP

'भारत में टैक्स इंग्लैंड की तरह और सेवाएं सोमालिया जैसी', AAP सांसद राघव चड्ढा का केंद्र पर हमला

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने आज केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में केंद्र सरकार ने टैक्स लगा लगाकर आम आदमी का खून चूसा है। यहां पर टैक्स तो इंग्लैंड की तरह भारी-भरकम लिया जाता है लेकिन सुविधाएं तो सोमालिया से भी बदतर मिलती है। आज बीजेपी की हालत देश की इकॉनमी खराब किए जाे की वजह से है।

By Jagran News Edited By: Sonu Suman Updated: Thu, 25 Jul 2024 07:57 PM (IST)
Hero Image
आप सांसद राघव चड्ढा ने केंद्र सरकार पर हमला बोला।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत में टैक्स इंग्लैंड की तरह लिया जाता है किंतु सेवाएं सोमालिया की जैसी मिलतीं हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में केंद्र सरकार ने टैक्स लगा लगाकर आम आदमी का खून चूसा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का 2024 के चुनावों में दुर्दशा के तीन कारण हैं। पहला कारण इकॉनॉमी है। दूसरा कारण इकॉनमी है और तीसरा भी इकॉनमी है। 

अनुसूचित जाति के खिलाफ अपराध में 35 फीसदी की बढ़ोतरी

उन्होंने कहा कि मैंने भारत सरकार से संसद में एससी/एसटी समुदाय के लोगों के खिलाफ बढ़ते अपराधों के बारे में सवाल पूछा। सरकार की प्रतिक्रिया में सामने आए आंकड़े चिंताजनक हैं और 2018 के बाद से अपराधों में तेज वृद्धि दर्शाते हैं। पिछले छह वर्षों में अनुसूचित जाति के खिलाफ अपराध 35% बढ़े हैं। अनुसूचित जनजाति के खिलाफ अपराध में 54% की आश्चर्यजनक वृद्धि हुई।

रणजीत सिंह जी के शाही सिंहासन लाने की मांग: राघव चड्ढा 

उन्होंने कहा कि आज संसद में मैंने महाराजा रणजीत सिंह जी के शाही सिंहासन को वापस लाने की मांग की, जो वर्तमान में लंदन के विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय में रखा हुआ है। मैंने भारत सरकार से यूनाइटेड किंगडम के साथ अपने राजनयिक संबंधों को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। 

उन्होंने कहा कि उनके महान शासन ने पंजाब को एकजुट किया। धर्मनिरपेक्ष मूल्यों, न्याय, समानता, सांस्कृतिक विरासत और सुशासन को बढ़ावा दिया। मैंने यह भी मांग की कि हम अपने इतिहास में महाराजा रणजीत सिंह जी की अविश्वसनीय विरासत और योगदान को अपनी स्कूली पाठ्यपुस्तकों में शामिल करें ताकि छात्र उनकी यात्रा और सुशासन के बारे में जान सकें।

यह भी पढ़ेंः 'दिल्लीवालों के साथ अंग्रेजों जैसा अत्याचार', वित्त मंत्री आतिशी ने बीजेपी से पूछे कई सवाल

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।