Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'केंद्र के इशारे पर हुआ शिक्षकों का तबादला, BJP ने दिल्लीवालों को बहुत सताया', मंत्री आतिशी का भाजपा पर हमला

आतिशी ने कहा कि चीफ सेक्रेटरी ने खुद लिखित में दिया कि टीचरों के सर्विस के मुद्दे केवल केंद्र और LG साहब के अधीन आते हैं। इससे साफ होता है कि यह भाजपा का षड्यंत्र है लेकिन आम आदमी पार्टी को इसके खिलाफ लड़ता देख घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। भाजपा के अधिकारियों के कागजों से साफ कि टीचरों की ट्रांसफर पोस्टिंग भाजपा ने ही कराई थी।

By Jagran News Edited By: Sonu Suman Updated: Mon, 08 Jul 2024 03:13 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने शिक्षकों के तबादले के मुद्दे पर बीजेपी पर जमकर हमला बोला।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने राजधानी में शिक्षकों के तबादले पर रोक लगाने के एलजी के फैसले पर खुशी जाहिर की और इसके साथ ही बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चीफ सेक्रेटरी के बयान से स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार के इशारों पर ही टीचरों का ट्रांसफर किया गया था।

आतिशी ने कहा कि चीफ सेक्रेटरी ने खुद लिखित में दिया कि टीचरों के सर्विस के मुद्दे केवल केंद्र और LG साहब के अधीन आते हैं। इससे साफ होता है कि यह भाजपा का षड्यंत्र है, लेकिन आम आदमी पार्टी को इसके खिलाफ लड़ता देख घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। भाजपा के अधिकारियों के कागजों से साफ कि टीचरों की ट्रांसफर पोस्टिंग भाजपा ने ही कराई थी।

हम दिल्लीवालों के लिए लड़ते रहेंगे: आतिशी

उन्होंने कहा कि अगर LG साहब के पास ट्रांसफर करने की ताकत नहीं थी तो अब इस ट्रांसफर के फैसले को कैसे उन्होंने वापिस ले लिया? अरविंद केजरीवाल की सरकार दिल्लीवालों के लिए लड़ती रहेगी और संघर्ष करती रहेगी। BJP वालों से मैं कहना चाहूंगी कि दिल्ली की शिक्षा क्रांति को रोकने से अच्छा है कि आप उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश समेत जहां-जहां आपकी सरकार है, वहां आप सरकारी स्कूलों को अच्छा बनाओ। लेकिन आप तो दिल्ली में सरकारी स्कूलों को बर्बाद करना चाहते हैं।

बीजेपी ने दिल्लीवालों को काफी परेशान किया: आतिशी

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिल्लीवालों को परेशान करने और उनके काम को रोकने के लिए कितने भी षड्यंत्र कर ले लेकिन अरविंद केजरीवाल की सरकार दिल्लीवालों के लिए लड़ती रहेगी। हमें चाहे जितना भी संघर्ष करना पड़े, लड़ना पड़े। हम दिल्लीवालों के लिए लड़ते रहेंगे और उनके लिए काम करते रहेंगे। 

उन्होंने कहा कि BJP से हजम नहीं हुआ कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों का बेहतरीन कायापलट किया गया है। दिल्ली में हमारी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में सरकारी स्कूलों को बदल दिया। यहां पढ़ने वाले छात्रों के परिणामों ने रिकॉर्ड बनाया। यह बदलाव BJP को हजम नहीं हुआ और इसलिए इस शिक्षा क्रांति को बर्बाद करने के लिए शिक्षकों के तबादले का षड्यंत्र रचा गया था। आज दिल्ली के शिक्षकों और दिल्लीवालों की जीत हुई।

दिल्ली की शिक्षा क्रांति को बर्बाद करना था: आतिशी

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने आदेश निकाल कर 5,000 शिक्षकों के ट्रांसफर आदेश को निरस्त किया। शिक्षकों का देर रात टांसफर करने का मकसद दिल्ली की शिक्षा क्रांति को बर्बाद करना था, क्योंकि जहां BJP शासित उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा जैसे प्रदेशों में स्कूलों का बुरा हाल है, गरीब भी अपने बच्चों को वहां नहीं पढ़ाना चाहते हैं। वहीं दिल्ली की शिक्षा क्रांति की बदौलत सरकारी स्कूलों ने प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़ दिया है, अब सरकारी स्कूल के छात्र NEET और JEE क्लियर कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- 'दिल्ली के लोगों की हुई जीत', शिक्षकों के ट्रांसफर पर अंतरिम रोक लगाने के LG के फैसले पर बोलीं आतिशी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें