Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिल्ली में भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत, लू के कारण सफदरजंग अस्पताल में 24 घंटे में छह मरीजों की मौत

दिल्लीवासियों को आज झमाझम बारिश ने थोड़ी राहत दी। इस तेज बारिश में बच्चे खेलते नजर आए। वहीं इससे पहले भीषण गर्मी और लू के कारण राजधानी के सफदरजंग अस्पताल में 24 घंटे में छह मरीजों की मौत हो गई। जबकि दस मरीज अभी भर्ती हुए हैं। इस अस्पताल में लू से अब तक 28 मरीजों की हो मौत चुकी है।

By Ranbijay Kumar Singh Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Fri, 21 Jun 2024 03:46 PM (IST)
Hero Image
Delhi Weather: सफदरजंग अस्पताल में 24 घंटे में लू से छह लोगों की मौत। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में दो दिन से लू से थोड़ी राहत है। फिर भी लू लगने के मौत का सिलसिला अभी थमा नहीं है। सफदरजंग अस्पताल में पिछले 24 घंटे में लू लगने के कारण छह लोगों की मौत हो गई। जिसमें तीन मरीजों की मौत रात आठ बजे से सुबह आठ बजे के बीच 12 घंटे में हुई। वहीं 24 घंटे में सफदरजंग अस्पताल में लू से पीड़ित दस मरीज भर्ती किए गए हैं।

एक माह में लू से पीड़ित अब तक कुल 88 मरीज भर्ती

सफदरजंग अस्पताल प्रशासन (Safdarjung Hospital Administration) के अनुसार इस अस्पताल में एक माह में लू से पीड़ित अब तक कुल 88 मरीज भर्ती हो चुके हैं। जिसमें से 66 मरीज इस माह जून में भर्ती कराए गए हैं। इसलिए इस माह लू से अधिक लोग शिकार हुए।

लू के कारण 28 मरीजों की हो चुकी मौत

इस अस्पताल में अब तक लू से कुल 28 मरीजों की मौत हो चुकी है। लू से पीड़ित अभी 26 मरीज भर्ती हैं। जिसमें से 14 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। सफदरजंग व आरएमएल अस्पताल में ही हीट स्ट्रोक के अधिक मरीज भर्ती हुए हैं।

इस वजह से इन दो अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से पीड़ित मरीजों के लिए अधिक बेड आरक्षित रखें गए हैं। सफदरजंग अस्पताल में एक दिन पहले ही आईसीयू में वेंटिलेटर युक्त 10 अतिरिक्त बेड बढ़ाए गए थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें