Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Weather Update: दिल्ली में मौसम बदलेगा करवट, चुपके से दस्तक देंगी सर्दियां; मौसम विभाग ने दिया अपडेट

Delhi Weather Update दिल्ली में अब वर्षा की संभावना काफी कम हो गई है। ऐसे में दो से तीन दिनों के भीतर मानसून यहां से औपचारिक विदाई ले सकता है। इसके बाद धीरे- धीरे तापमान में भी कमी आने लगेगी। हवाएं कमजोर होती जाएंगी साथ ही उनकी दिशा में भी बदलाव आ जाएगा। अब तक दिल्ली (सफदरजंग) में 82.7 मिमी बरसात हुई है। यह सामान्य से 32 प्रतिशत कम है।

By Jagran NewsEdited By: Narender SanwariyaUpdated: Thu, 28 Sep 2023 07:00 AM (IST)
Hero Image
Delhi Weather Update: दिल्ली में मौसम बदलेगा करवट, चुपके से दस्तक देंगी सर्दियां; मौसम विभाग ने दिया अपडेट

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली में अब वर्षा की संभावना काफी कम हो गई है। ऐसे में दो से तीन दिनों के भीतर मानसून यहां से औपचारिक विदाई ले सकता है। इसके बाद धीरे- धीरे तापमान में भी कमी आने लगेगी। हवाएं कमजोर होती जाएंगी, साथ ही उनकी दिशा में भी बदलाव आ जाएगा।

जानकारी के मुताबिक राजधानी में दो साल बाद सितंबर में 100 मिमी से भी कम बरसात हुई है। अब तक दिल्ली (सफदरजंग) में 82.7 मिमी बरसात हुई है। यह सामान्य से 32 प्रतिशत कम है। इससे पूर्व 2022 में 164.5 मिमी और 2021 में 413.3 मिमी बरसात हुई थी। वहीं 2020 में महज 20.9 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई थी।

दिल्ली में कहां कितनी हुई बरसात

कितनी हुई कितनी कम सफदरजंग 82.7 मिमी 32 प्रतिशत कम पालम 91.5 मिमी 13 प्रतिशत कम लोधी रोड 77.2 मिमी 36 प्रतिशत कम रिज 99.1 मिमी 13 प्रतिशत कम आया नगर 100.9 मिमी 7 प्रतिशत कम

मौसम में आंशिक बदलाव के संकेत: दिल्ली में अब सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। दिन में आसमान साफ रहेगा। इस कारण अधिकतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 34.8 डिग्री जबकि न्यूनतम सामान्य स्तर पर 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। हवा में नमी का स्तर 90 से 47 प्रतिशत रहा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि बृहस्पतिवार की सुबह हल्की धुंध रह सकती है। अधिकतम तापमान 35 जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25 जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें- Delhi Weather: आज दिनभर छाए रहेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट; यहां जानें राजधानी में कब दस्तक देगी सर्दी