Move to Jagran APP

द योगशाला एक्सपो 2018 प्रगति मैदान में आज से शुरू

इस प्रदर्शनी में 'स्वास्थ्य एवं जन कल्याण' क्षेत्र से जुड़ी हुई कंपनियां एवं वैज्ञानिक शोधकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

By Ramesh MishraEdited By: Updated: Fri, 04 May 2018 04:09 PM (IST)
Hero Image
द योगशाला एक्सपो 2018 प्रगति मैदान में आज से शुरू

नई दिल्ली [ जेएनएन ]। स्वास्थ्य एवं जन कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत समाजसेवी संस्था नमो गंगे ट्रस्ट व दैनिक जागरण के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य एवं जन कल्याण प्रदर्शनी द योगशाला एक्सपो-2018 का आयोजन आज से 6 मई तक प्रगति मैदान में आयोजन शुरू हुआ। यह योगशाला प्रगति मैदान के हाल संख्या 7 में है।

'द योगशाला एक्सपो-2018' का विशाल आयोजन 'नमो गंगे ट्रस्ट द्वारा मुख्य संस्थापक आचार्य जगदीश के मार्गदर्शन में किया जाएगा। शुक्रवार को आयोजित द योगशाला एक्सपो 2018 में दो हजार प्रतिभागियों में 80 प्रतिभागियों का चयन किया गया है, जो यहां आयोजित होने वाले ग्रांड फिनाले में हिस्सा लेंगे।

प्रगति मैदान में इसके उद्घाटन में आचार्य जगदीश, साध्वी भगवती, अनंत बिरादर तथा संदीप मारवाह हिस्सा लेंगे। इस योगशाला एक्सो में बच्चों की रंगशाला, लाइव पेंटिंग कंपटीशन, नुक्कड़ नाटक हेल्थ शो, आयुर्वेद आरोग्य संगोष्ठी सहित कई कार्यक्रम होंगे। तीन दिवसीय 'स्वास्थ्य एवं जन कल्याण प्रदर्शनी में अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियां इसमें हिस्सा लेंगे।

इस प्रदर्शनी में 'स्वास्थ्य एवं जन कल्याण' क्षेत्र से जुड़ी हुई कंपनियां एवं वैज्ञानिक शोधकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। योग, आयुर्वेदिक, हर्बल औषधियों, जड़ी बूटियों एवं स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों का निर्माण करने वाली कंपनियां यहां स्टॉल लगाकर अपने उत्पादों को विक्रय हेतु प्रस्तुत करेंगी। 

इसके अतिरिक्त प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति जैसे योग व आयुर्वेद, सिद्धा, यूनानी, होमियोपैथी, एक्यूप्रेशर, जल चिकित्सा, प्राकृतिक चिकित्सा, सूर्य चिकित्सा, मंत्र चिकित्सा, स्पर्श चिकित्सा, पंचकर्म चिकित्सा एवं सम्मोहन जैसी उपचार पद्धतियों के नि:शुल्क शिविर भी लगाए जाएंगे।

इस अवसर पर अनुभवी एवं वरिष्ठ कलाकारों द्वारा स्वास्थ्य एवं जन कल्याण के विषयों पर सजीव चित्रकारी, ऑनलाइन फोटोग्राफी, ऑनलाइन फिल्म उत्सव, सजीव नुक्कड़ नाटक, विद्यार्थियों के लिए बच्चों की रंगशाला नामक चित्रकला प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इसमें प्रवेश के लिए प्रगति मैदान गेट संख्या 1,8 और 10 से प्रवेश होगा। पार्किंग गेट नंबर 1 के सामने भैरो मार्ग पर होगी।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।