Move to Jagran APP

Delhi Rain: दिन में धूप खिलने के बाद अचानक छाए बादल, फिर होने लगी बूंदाबांदी; ठंड बढ़ने की संभावना

दिल्ली में रविवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। दिन में जल्दी धूप भी निकली लेकिन बाद में पश्चिमी विक्षोभ के कारण दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और आकाश में बादल छाए गए। शाम को नई दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं ठंड ब़ने की भी संभावना है।

By Ranbijay Kumar SinghEdited By: Sonu SumanUpdated: Sun, 03 Dec 2023 09:06 PM (IST)
Hero Image
राजधानी दिल्ली में शाम के वक्त हल्की बारिश देखने को मिली।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार सुबह हल्का कोहरा रहा। दिन में जल्दी धूप भी निकली, लेकिन बाद में पश्चिमी विक्षोभ के कारण दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और आकाश में बादल छाए गए। शाम को नई दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को घना कोहरा होगा। इस वजह से 200 मीटर से कम दृश्यता रह सकती है। इससे ठंड भी बढ़ सकती है। रविवार को आकाश में बादल भी छाए रहने की संभावना व्यक्त की थी। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। एक दिन पहले शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस था।

ये भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट ने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन की दी अनुमति, पुलिस के फैसले को दी गई थी चुनौती

न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम रहा

ऐसे में पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस वजह से सुबह में ठंड रही लेकिन दिन में अधिकतम तापमान डेढ़ डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग ने रविवार सुबह घना कोहरा होने का पूर्वानुमान जारी किया था, लेकिन हल्का कोहरा रहा। इस वजह से सुबह में पालम एयरपोर्ट के पास 700 मीटर दृश्यता रही।

ये भी पढ़ें- Delhi Pollution: प्रदूषण के स्तर में थोड़ा सुधार, हवा फिर भी बेहद खराब; अगले तीन दिनों तक भी कोई राहत नहीं

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।