Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Fitness Tips: आपके हार्ट और लंग्स को तंदुरुस्त बनाए रखेंगे ये एप्स

आप घर पर ही एक्सरसाइज के कुछ तरीके आजमा सकते हैं। इसमें कुछ एप्स आपकी मदद करेंगे। ये एप्स फिटनेस कोच की तरह हैं जो आपको एक्सरसाइज के दौरान मदद करेंगे। इसकी मदद से आप बिना किसी इक्विपमेंट के ही घर पर एक्सरसाइज कर पाएंगे।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Wed, 27 Apr 2022 03:56 PM (IST)
Hero Image
आपके हार्ट और लंग्स को तंदुरुस्त बनाए रखेंगे ये एप्स

नई दिल्ली, फीचर डेस्क। आज के समय में खुद को सेहतमंद बनाए रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए बहुत जरूरी है कि नियमित तौर पर एक्सरसाइज किया जाए। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप जिम ही जाएं। आप घर पर ही एक्सरसाइज के कुछ तरीके आजमा सकते हैं। इसमें कुछ एप्स आपकी मदद करेंगे। ये एप्स फिटनेस कोच की तरह हैं, जो आपको एक्सरसाइज के दौरान मदद करेंगे। आइए जान लेते हैं हार्ट और लंग्स को मजबूत करने वाले कुछ ऐसे ही एप्लीकेशंस के बारे में, जो आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

फिटिफाईः फिटनेस, होम वर्कआउट

अगर आप अपने हार्ट को मजबूत बनना चाहते हैं, तो फिर फिटिफाई होम वर्कआउट एप की मदद ले सकते हैं। यह आपके लिए फिटनेस कोच की तरह कार्य करेगा। इसकी मदद से आप बिना किसी इक्विपमेंट के ही घर पर एक्सरसाइज कर पाएंगे। इसमें आपको हाई इंटेंसिटी के साथ लाइट कार्डियो एक्सरसाइज भी मिल जाएंगे। लाइट कार्डियो में आमतौर पर 30 मिनट्स के वर्कआउट होते हैं। कैलोरी बर्न यानी फैट को कम करने के लिए पालिमैट्रिक जंप्स जैसे विकल्प भी मौजूद हैं।

अगर इसके फीचर्स की बात करें, तो इसमें 90 से अधिक बाडीवेट एक्सरसाइज, 4 यूनिक वर्कआउट प्रोग्राम्स के साथ वायस कोच की सुविधा है। यहां दिए गए एक्सरसाइज महिला और पुरुष दोनों के लिए हैं। इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल आफलाइन भी किया जा सकता है। इसे एंड्रायड और आइओएस के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।

डेली कार्डियो वर्कआउट-ट्रेनर

हार्ट और लंग्स से जुड़े एक्सरसाइज के लिए यह एप भी काम का हो सकता है। इसमें आपको कार्डियो से जुड़े 5 और 10 मिनट के वर्कआउट प्रोग्राम मिलेंगे। अच्छी बात यह है कि इसे आप घर पर ही ट्राई कर सकते हैं और इसमें आपको सर्टिफाइड ट्रेनर गाइड भी करेंगे। इसका इंटरफेस सिंपल है। एक्सरसाइज को फालो करने में परेशानी नहीं होगी। वर्कआउट को महिला और पुरुष दोनों के लिहाज से डिजाइन किए गए हैं। वीडियोज में आपको वर्कआउट से जुड़े गाइड मिलेंगे। साथ ही, आन स्क्रीन इंस्ट्रक्शन और टाइमर की सुविधा भी है। इसका इस्तेमाल एंड्रायड और आइओएस यूजर मुफ्त में कर सकते हैं।

डेली कार्डियो फिटनेस वर्कआउट्स

इस एप्लीकेशन की मदद से घर में ही वेट लॉस, मसल्स टोन और फिटनेस से जुड़े अन्य एक्सरसाइज कर सकते हैं। एक्सरसाइज करने के लिए किसी तरह के इक्विपमेंट की जरूरत नहीं पड़ती है, इसलिए इसे घर पर भी आजमा सकते हैं। एक्सरसाइज के दौरान वर्चुअल ट्रेनर आपको गाइड भी करेंगे। अगर अब तक आपने एक्सरसाइज की शुरुआत नहीं की है, तो फिर लाइट कार्डियो वर्कआउट को ट्राई कर सकते हैं। इसमें महिला और पुरुष दोनों के लिहाज से एक्सरसाइज दिए गए हैं। अगर अपना वजन ज्यादा कम करना चाहते हैं, तो एडवांस्ड 6 वीक ट्रेनिंग प्रोग्राम को अनलॉक कर सकते हैं। इसके बाद हर वीक कार्डियो एक्सरसाइज की इंटेंसिटी बढ़ती चली जाएगी। यह एंड्रॉयड और आइओएस यूजर के लिए उपलब्ध है।

फिटआन वर्कआउट्स ऐंड फिटनेस प्लांस

फिटनेस के प्रति जागरूक लोगों के लिए उपयोगी एप है। इसमें कार्डियो के अलावा, यूजर दूसरे वर्कआउट्स जैसे कि स्ट्रेंथ, एचआइआइटी, योग, डांस आदि को भी ट्राई सकते हैं। इसमें वेट लास, मसल्स बिल्ड, स्लीम डाउन आदि के लिए पर्सनलाइज्ड प्रोग्राम्स की सुविधा है। एक्सरसाइज से जुड़े फुल लेंथ वीडियो के साथ वायस और विजुअल निर्देश भी मिलेंगे। अच्छी बात यह है कि एक्सरसाइज को टीवी पर भी कास्ट कर सकते हैं। अगर आपके पास वक्त की कमी हैं, तो 10 मिनट के वर्कआउट में हिस्सा ले सकते हैं। वर्कआउट को बाडी पार्ट, लेंथ, इंटेंसिटी आदि के आधार पर ब्राउज कर सकते हैं। यह गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें