Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Budget: इस बार घट गया दिल्ली का बजट, शिक्षा-स्वास्थ्य में की गई कटौती; जानें भाषण की मुख्य बातें

केजरीवाल सरकार का पहला बजट (2014-15) 30940 करोड़ रुपए का था। उसकी तुलना में सोमवार को पेश यह दसवां बजट ढाई गुना ज्यादा है। शिक्षा पर 16396 करोड़ रुपए और स्वास्थ्य पर 8685 करोड़ रुपए खर्च करने का सरकार ने संकल्प लिया है। यह बजट वित्त मंत्री आतिशी का पहला बजट था। कैलाश गहलोत के पद छोड़ने के बाद वह वित्त मंत्री बनीं थी।

By Jagran News Edited By: Sonu SumanUpdated: Mon, 04 Mar 2024 03:27 PM (IST)
Hero Image
वित्त मंत्री आतिशी की बजट भाषण की मुख्य बातें।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने सोमवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए राज्य का 76,000 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। पिछले साल राज्य के बजट का आकार 78,800 करोड़ रुपए का था। केजरीवाल सरकार के बजट में 2800 करोड़ की कमी हुई है। इस बार दिल्ली में दिल्ली का बजट घट गया है। 

वित्त मंत्री आतिशी ने अपना पहला और आम आदमी पार्टी की सरकार का लगातार दसवां बजट के तौर पर इसे पेश किया। केजरीवाल सरकार का पहला बजट (2014-15) 30,940 करोड़ रुपए का था। उसकी तुलना में सोमवार को पेश यह दसवां बजट ढाई गुना ज्यादा है। शिक्षा पर 16,396 करोड़ रुपए और स्वास्थ्य पर 8685 करोड़ रुपए खर्च करने का सरकार ने संकल्प लिया है।

ये भी पढे़ं- अब दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 1000 रुपये, लेकिन ये शर्तें करनी होंगी पूरी

शिक्षा और स्वास्थ्य के मद में की गई कटौती

दिल्ली सरकार ने इस बार स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 8685 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जो पिछले साल की तुलना में 1200 करोड़ रुपये कम है। पिछले साल स्वास्थ्य का बजट 9742 करोड़ रुपये का था। वहीं शिक्षा में पिछले साल 16196 करोड़ का बजट था, उस लिहाज से इस साल करीब 200 करोड़ कम हुआ है।

वित्त मंत्री आतिशी की बजट भाषण की मुख्य बातें:

  1. दिल्ली सरकार के पास 1650 इलेक्ट्रिक बसें हैं, 2025 तक कुल बसें 10 हजार होंगी। इनमें 80 प्रतिशत इलेक्ट्रिक होंगी।
  2. दिल्ली में 1800 से अधिक अनधिकृत कॉलोनियां। इनमें दिल्ली की 30 प्रतिशत आबादी रहती है।
  3. पर्यावरण के क्षेत्र में नवीनीकरण ऊर्जा पर भी ध्यान दिया गया। दिल्ली सरकार की 1280 बिल्डिंग पर सोलर पावर सिस्टम लगे हैं।
  4. पिछले आठ साल से दिल्ली सरकार के स्कूलों की शिक्षा बेहतर की गई। 4 लाख बच्चों ने निजी स्कूलों से सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया।
  5. सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी में बिजनेस ब्लास्टर सीनियर को शुरू करेगी। इसके लिए 15 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  6. मुख्यमंत्री सीसीटीवी योजना के तहत दिल्ली में 2 लाख 60 हजार से ज्यादा सीसीटीवी लगे हैं। इस संख्या ने न्यूयॉर्क और लंदन को भी पीछे छोड़ दिया है। हर किलोमीटर पर 62 से ज्यादा लाइटें लगी हैं।
  7. दिल्ली में बिजली-पानी में छूट, बसों में महिलाओं काे मुफ्त यात्रा समेत कई पुरानी योजनाएं जारी रहेंगी। बजट में इसके लिए भी प्रावधान किए गए।

पिछले 9 वर्षों की उपलब्धियां: 

● 10,897 आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से 8 लाख महिलाओं और बच्चों की पोषण संबंधी जरूरतों का प्रबंधन किया जाता है।

● इस उद्देश्य के लिए 11 अत्याधुनिक, स्वच्छ और विश्व स्तरीय रसोई स्थापित की गईं>

● मध्याह्न भोजन योजना के तहत 20 लाख से अधिक बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया।

● 2014 के बाद से कुपोषण 91.5% तक कम हुआ

● DUSIB, 198 आश्रय गृहों में रहने वाले लगभग 17,000 व्यक्तियों के लिए दिन में दो बार पौष्टिक भोजन प्रदान करता है। सर्दियों के दौरान यह संख्या बढ़कर 20,000 से भी अधिक हो जाती है।

ये भी पढ़ें- 'दिल्ली में 40 सीटें मिलती तो ये हमें काम नहीं करने देते, सरकार गिरा देते', CM केजरीवाल का BJP पर हमला

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर