Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Fire: नरेला की फैक्ट्री में आग लगने से तीन लोगों की मौत, छह मजदूर झुलसे

नरेला औद्योगिक क्षेत्र (Narela factory fire) की एक फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि इस हादसे में अभी तक छह घायल हो गए। घायलों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच से पता चला कि कच्चे मूंग को गैस बर्नर पर भूना गया था और एक पाइपलाइन में गैस रिसाव के कारण आग फैल गई।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Sat, 08 Jun 2024 09:13 AM (IST)
Hero Image
Delhi Fire News: नरेला की फैक्ट्री में आग लगने से तीन लोगों की मौत।

शमसे आलम, उत्तरी दिल्ली। (Narela factory fire update) नरेला औद्योगिक क्षेत्र में मूंग दाल ड्राई करने वाली फैक्टरी में शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे भीषण आग लग गई। इसकी जानकारी तुरंत दमकल और पुलिस को दी गई।

सूचना पर पहुंची दमकल कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद यहां फंसे नौ श्रमिकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया।

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त के मुताबिक मरने वालों की पहचान श्याम, राम सिंह और बीरपाल के रूप में हुई है। घायलों को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है, पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में कुछ लोगों को भागने के दौरान चोट लगी है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फैक्टरी में कच्चे मूंग को गैस बर्नर पर भूना जाता है, पाइप लाइन में से एक में गैस लीक होने से आग फैल गई, जिससे कंप्रेसर गर्म हो गया और उसने विस्फोट हो गया।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर