Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Indian Railway: दिल्ली से यूपी के लिए चलेगी तीन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानिए इनका शेड्यूल और रूट

त्योहारों के मौसम में दिल्ली से प्रयागराज के लिए रेलवे ने तीन त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाई। प्रयागराज-पुरानी दिल्ली साप्ताहिक त्योहार विशेष (02417/02418) प्रयागराज-पुरानी दिल्ली साप्ताहिक त्योहार विशेष (04145/04146) और सूबेदारगंज-पुरानी दिल्ली साप्ताहिक त्योहार विशेष (02421/02422)। रास्ते में दोनों ट्रेनों का ठहराव फतेहपुर कानपुर सेंट्रल इटावा टुंडला और अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर होगा। जानिए इन ट्रेनों का शेड्यूल और रूट क्या हैं।

By Santosh Kumar Singh Edited By: Sonu Suman Updated: Mon, 09 Sep 2024 09:45 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली से यूपी के लिए चलेगी तीन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। त्योहार के मौसम में होने वाली भीड़ को ध्यान में रखकर रेलवे प्रशासन ने दिल्ली से प्रयागराज के लिए तीन विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। तीनों त्योहार विशेष ट्रेन में सामान्य, शयनयान और वातानुकूलित श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। दो ट्रेन प्रयागराज रेलवे स्टेशन और एक सूबेदारगंज से चलेगी। रास्ते में इनका ठहराव फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टुंडला और अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर होगा।

प्रयागराज-पुरानी दिल्ली साप्ताहिक त्योहार विशेष (02417/02418)

चार अक्टूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को यह विशेष ट्रेन प्रयाराज से रात साढ़े नौ बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8.55 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में पांच अक्टूबर से 16 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को पुरानी दिल्ली से सुबह साढ़े नौ बजे रवाना होकर उसी दिन शाम पौने आठ बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

प्रयागराज-पुरानी दिल्ली साप्ताहिक त्योहार विशेष (04145/04146)

तीन अक्टूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को यह विशेष ट्रेन प्रयागराज से चलेगी। पुरानी दिल्ली से चार अक्टूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। यह भी प्रयागराज से रात साढ़े नौ बजे और पुरानी दिल्ली से सुबह साढ़े नौ बजे चलेगी।

सूबेदारगंज-पुरानी दिल्ली साप्ताहिक त्योहार विशेष (02421/02422)

सूबेदारगंज से यह विशेष ट्रेन छह अक्टूबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को रात 9.35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8.55 पबजे पुरानी दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में सात अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को पुरानी दिल्ली से सुबह साढ़े नौ बजे चलकर उसी दिन शाम 7.40 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।

यह भी पढ़ेंः दिल्ली तक कब दौड़ेगी Namo Bharat Train? अब नहीं करना पड़ेगा ज्यादा इंतजार; इसी साल शुरू होगा ट्रायल