Move to Jagran APP

Tomato Price: बारिश ने टमाटर को और किया 'लाल', जेब पर पडे़गा बोझ; सब्जियों के भी बढ़े दाम

Vegetables Price गर्मी के बाद सब्जियों के दाम पर अब मानसून का असर दिखने लगा है। वर्षा शुरू होने के बाद आलू-प्याज के दाम लगभग यथावत हैं तो टमाटर भिंडी घीया (लौकी) तौरी खीरा समेत कई हरी सब्जियों के दाम में वृद्धि देखने को मिली। पखवाड़ेभर से हरी सब्जियों के थोक दाम में 20-30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

By dharmendra yadav Edited By: Geetarjun Published: Thu, 04 Jul 2024 12:49 AM (IST)Updated: Thu, 04 Jul 2024 12:49 AM (IST)
बारिश के बाद और ''लाल'' हुआ टमाटर, बिका 80 रुपये किलो।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। गर्मी के बाद सब्जियों के दाम पर अब मानसून का असर दिखने लगा है। वर्षा शुरू होने के बाद आलू-प्याज के दाम लगभग यथावत हैं तो टमाटर, भिंडी, घीया (लौकी), तौरी, खीरा समेत कई हरी सब्जियों के दाम में वृद्धि देखने को मिली।

पखवाड़ेभर से हरी सब्जियों के थोक दाम में 20-30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बाजार में सप्ताहभर पहले 40-50 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर आज 60 से 80 रुपये बिका। तौरी, भिंडी, खीरा के दाम भी तेजी है।

आजादपुर सब्जी मंडी के व्यापारियों का कहना है कि मानसून के दौरान हर साल सब्जियों के दाम बढ़ने का ट्रेंड रहा है।इसकी वजह भी है, वर्षा से खेतों में पानी भर जाता है और सब्जी खराब हो जाती है।

पिछले महीने भीषण गर्मी के साथ शुरू हुआ सब्जियों के दाम वृद्धि का दौर मानसून आने के बाद भी रूकने का नाम नहीं ले रहा है। जून माह की शुरूआत में 20-25 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद आलू-प्याज के भाव लगभग यथावत हैं। लेकिन, हरी सब्जियों के भाव बढ़ते जा रहे हैं। पखवाड़ेभर से टमाटर, भिंडी, खीरा, घीया, तौरी के दाम बढ़ते जा रहे हैं।

आजादपुर मंडी में आज टमाटर 25 से लेकर 32 रुपये प्रति किलोग्राम बिका। तीन दिन पहले 25 से 28 रुपये प्रति किलो भाव था। भिंडी में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। आजादपुर मंडी में पिछले सप्ताह भिंडी 20-25 रुपये प्रति किलो बिकी थी, आज भाव 35 से 40 रुपये किलो रहा।

आजादपुर मंडी वेजिटेबल ट्रेडर्स एसोसिएशन के महासचिव अनिल मल्होत्रा का कहना है कि मानसून के दौरान वर्षा के कारण किसानों के खेतों में पानी भर जाता है और फसल को नुकसान हो जाता है। इस कारण सब्जियों के दाम हर साल बढ़ते हैं। दिल्ली-एनसीआर में हुई हालिया वर्षा से टमाटर, भिंडी, तौरी जैसी फसल को नुकसान पहुंचा है, इसलिए दाम वृद्धि हुई है।

सब्जी                आजादपुर मंडी थोक भाव          मंगोलपुरी-प्रशांत विहार में खुदरा भाव

टमाटर                          25-32 रुपये                              40-80 रुपये

भिंडी                            35-40 रुपये                              60-100 रुपये

तौरी                             35-40 रुपये                              60-100 रुपये

खीरा                            20-40 रुपये                              60-80 रुपये

मटर                           120-150 रुपये                          200-280 रुपये

शिमला मिर्च                     60-80 रुपये                          120-150 रुपये

नोट: भाव किलोग्राम में हैं।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.