Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा, फिर खत्म कर ली जिंदगी; पत्नी से तलाक होने पर डिप्रेशन में था युवक

यमुना नदी में छलांग लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। वह कुछ दिनों से अवसाद में था और दो महीने पहले ही उसका तलाक हो गया था। पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों ने वोट क्लब की टीम के साथ सर्च अभियान चलाया लेकिन दो दिन बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस पीड़ित परिवार से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।

By shamse alam Edited By: Kapil Kumar Updated: Thu, 12 Sep 2024 10:37 PM (IST)
Hero Image
युवक ने यमुना में छल्लांग लगाकर दी जान। जागरण फोटो

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। अलीपुर थाना क्षेत्र के झंगोला गांव के पास यमुना में बुधवार सुबह एक युवक ने छलांग लगा दी। पानी का तेज बहाव के कारण युवक पानी के साथ बह गया।

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल विभाग के अधिकारियों ने वोट क्लब की टीम के साथ यहां सर्च अभियान चलाया, लेकिन दो दिन बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस पीड़ित परिवार से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।

परिजनों को भेजा था वीडियो

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अकबरपुर माजरा गांव का रहने वाला विपिन कुछ समय से अवसाद में था। बताया जा रहा है कि दो माह पूर्व विपिन का उसकी पत्नी से तलाक हो गया था। इसको लेकर वह काफी परेशान चल रहा था। यमुना में छलांग लगाने से पहले उसने एक वीडियो भी रिकॉर्ड कर स्वजन को भेजा है, जिसमें वह अपनी जिंदगी खत्म करने की बात कह रहा है।

पुलिस हर बिंदु पर कर रही है जांच

इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। दमकल अधिकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह 10:17 बजे उन्हें इस घटना की जानकारी मिली है। शुक्रवार को यमुना के दूसरे हिस्से में फिर से युवक की तलाश की जाएगी। पुलिस कई अन्य पहलुओं से जांच कर रही है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर