Move to Jagran APP

Delhi Crime: 'पिज्जा' को लेकर झगड़े में जेठानी के भाइयों को आया गुस्सा, देवरानी को मारी गोली; गिरफ्तार

दिल्ली में जेठानी के भाईयों ने मिलकर देवरानी के पेट में गोली मार दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला तब प्रकाश में आया जब सीलमपुर पुलिस स्टेशन को जीटीबी अस्पताल से सूचना मिली कि गोली लगने से घायल एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी के अनुसार सादिया (21) का अपने पति जीशान और ससुराल वालों से विवाद चल रहा था।

By Agency Edited By: Sonu Suman Updated: Thu, 17 Oct 2024 03:56 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली में जेठानी के चार भाइयों ने देवरानी के पेट में मारी गोली।

पीटीआई, पूर्वी दिल्ली। सीलमपुर इलाके में घरेलू विवाद में जेठानी के चार भाइयों ने देवरानी के पेट में मारी गोली। घायल शादमा का इलाज जीटीबी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने चारों आरोपितों को दबोच लिया है। पुलिस ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में अपने घर पर रिश्तेदारों के बीच झगड़े के दौरान एक महिला को गोली मार दी गई। उन्होंने बताया कि बुधवार रात को हुई इस घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में पिज्जा बांटने को लेकर हुई तीखी बहस के बाद एक महिला को उसकी जेठानी के भाई ने गोली मार दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला तब प्रकाश में आया जब सीलमपुर पुलिस स्टेशन को जीटीबी अस्पताल से सूचना मिली कि गोली लगने से घायल एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी के अनुसार, सादिया (21) का अपने पति जीशान और ससुराल वालों से विवाद चल रहा था।

जेठानी के भाईयों का ससुराल वालों से हुआ झगड़ा

अधिकारी ने बताया, "बुधवार रात को उसने अपने चार भाईयों मुंतहिर, तफसीर, शहजाद और गुलरेज को वेलकम इलाके में अपने घर बुलाया। उसके भाइयों का उसके ससुराल वालों से झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान मुंतहिर ने गोली चला दी और गोली जीशान के छोटे भाई जावेद की पत्नी सादमा को लग गई।" 

पुलिस ने बताया कि सादमा के पेट में गोली लगी है और उसका जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुंतहिर, तफसीर, शहजाद और गुलरेज को मौके से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।

आनंद विहार में ईंट से कूचकर दोस्त की हत्या

बता दें, पूर्वी दिल्ली में पहले भी दिल दहला देनी वाली वारदात को अंजाम दिया जा चुका है, जहां एक युवक ने अपने दोस्त को ही मौत के घाट उतार दिया है। दिल्ली के आनंद विहार इलाके में एक शख्स ने शराब पीने के लिए ईंट से अपने दोस्त का सिर कुचलकर हत्या कर दी। मृतक की जेब से आरोपित 400 रुपये निकालकर ले गया और उन रुपयों से शराब खरीदकर पी। वारदात से अंजान आरोपित के घर वालों ने उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया गया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में किराये पर रह रहे हैं, लेकिन अभी तक नहीं कराया सत्यापन? अब कार्रवाई करने में जुटी पुलिस

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।