Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Metro के ट्रैक पर उतर आया शख्स, ट्रेनों की आवाजाही में हुई परेशानी

दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर शुक्रवार को एक व्यक्ति के ट्रैक पर उतरने से ट्रेनों की आवाजाही में करीब 15-20 मिनट की देरी हो गई। यह घटना दोपहर करीब 230 बजे पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन पर हुई। व्यक्ति को ट्रैक से हटाने के बाद सेवाएं बहाल कर दी गईं। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है कि शख्स ट्रैक पर कैसे उतरा था?

By Agency Edited By: Sonu Suman Updated: Fri, 20 Sep 2024 05:02 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली मेट्रो के ट्रैक पर शख्स के उतरने से ट्रेनों की आवाजाही में आई परेशानी।

पीटीआई, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर शुक्रवार को ट्रेनों की आवाजाही में थोड़ी परशानी हुई। दरअसल, पीतमपुरा स्टेशन के ट्रैक पर एक शख्स उतर आया था। इससे लोगों को मेट्रो में सफर करने में दिक्कतें आईं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। 

रेड लाइन दिल्ली के रिठाला को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शहीद स्थल (नया बस अड्डा) से जोड़ती है। डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दोपहर करीब 2:30 बजे रेड लाइन पर पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक पर एक व्यक्ति के आ जाने के कारण ट्रेनों को गुजरने में 15 से 20 मिनट की देरी हुई। अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति को ट्रैक से हटाने के बाद सामान्य सेवाएं फिर से शुरू कर दी गईं।