Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Indian Railway News: कोहरे की वजह से देरी से चल रही हैं दिल्ली आने वाली ट्रेनें, यहां देखिये पूरी लिस्ट

Indian Railway News सबसे ज्यादा लेट पूर्व दिशा की ट्रेनें हैं। आने वाले दिनों में समस्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। पिछले कुछ दिनों से कोहरे से ट्रेन परिचालन प्रभावित हो रहा है लेकिन शनिवार से समस्या ज्यादा बढ़ गई है।

By JP YadavEdited By: Updated: Sat, 12 Dec 2020 09:10 AM (IST)
Hero Image
कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी बदलाव करना पड़ रहा है।

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। Indian Railway News: कोहरे का असर रेल परिचालन पर पड़ने लगा है। राजधानी, हमसफर सहित लंबी दूरी की कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा लेट पूर्व दिशा की ट्रेनें हैं। आने वाले दिनों में समस्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। पिछले कुछ दिनों से कोहरे से ट्रेन परिचालन प्रभावित हो रहा है, लेकिन शनिवार से समस्या ज्यादा बढ़ गई है। शनिवार को भी दर्जनभर से अधिक ट्रेने लेट चल रही हैं।

इससे पहले शुक्रवार को भी डिब्रूगढ़ राजधानी, हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी, सियालदह राजधानी, रांची राजधानी दो से साढ़े तीन घंटे की देरी से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसी तरह से महानंदा एक्सप्रेस चार घंटे, कालका मेल चार घंटे की देरी से दिल्ली पहुंची। महामना एक्सप्रेस भी लगभग दो घंटे की देरी से दिल्ली पहुंची।देरी से गंतव्य पर पहुंचने की वजह से कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी बदलाव करना पड़ रहा है।

शुक्रवार को नई दिल्ली-हावड़ा एसी विशेष एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 4.10 घंटे की देरी से, नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस 4.45 घंटे और नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 4.30 घंटे की देरी से रवाना हुई। अधिकारियों का कहना है कि ²श्यता कम होने की वजह से ट्रेनों की रफ्तार कम करनी पड़ रही है, इस वजह से वह अपने गंतव्य पर देरी से पहुंच रही हैं। ट्रेनों को समय से रवाना करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। अतिरिक्त रेक की व्यवस्था की जा रही है जिससे कि देर से पहुंचने वाली ट्रेन की वजह से वापसी दिशा में जाने वाली ट्रेन प्रभावित नहीं हो।

विलंब से चलने वाली दिल्ली की ट्रेनें

  • हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस-14 मिनट
  • भुवनेश्वर-नई दिल्ली कोविड एसी विशेष-19 मिनट
  • सियालदह-नई दिल्ली कोविड एसी विशेष-25 मिनट
  • मुंबई बांद्रा टर्मिनल-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस-55 मिनट
  • कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस-46 मिनट
  • जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस-27 मिनट
  • मंडुआडीह-नई दिल्ली त्योहार विशेष-44 मिनट
  • त्रिवेंद्रम सेंट्रल-नई दिल्ली राजधानी-36 मिनट
  • नई दिल्ली-गया त्योहार विशेष-2.21 घंटे
  • नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस-17 मिनट
  • नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस-30 मिनट
  • हजूर साहिब नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस-23 मिनट
  • त्रिवेंद्रम सेंट्रल-नई दिल्ली केरल एक्सप्रेस-19 मिनट
  • अमृतसर- हजूर साहिब नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस-57 मिनट
  • डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस-25 मिनट
  • जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस-30 मिनट
  • नई दिल्ली-हेदराबाद डेक्कन तेलंगाना एक्सप्रेस-12 मिनट
  • नई दिल्ली-चेन्नई सेंट्रल जीटी एक्सप्रेस-10 मिनट
  • कोटा-हजरत निजामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस-12 मिनट
  • यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस-1.16 घंटे
  • एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन मंगला लक्षदीप एक्सप्रेस-25 मिनट
  • बरेली-भुज त्योहार विशेष-1.09 घंटे
  • हावड़ा-बाड़मेर-50 मिनट
  • डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस-12 मिनट
  • रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल सत्याग्रह एक्सप्रेस-1.13 घंटे
  • दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल त्योहार विशेष-1.11 घंटे
  • आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस-1.09 घंटे
  • आनंद विहार टर्मिनल- मुजफ्फरपुर सप्त क्रांति एक्सप्रेस-1.40 घंटे

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो