Move to Jagran APP

Coronavirus News Update: दिल्ली वालों को राहत, संक्रमण दर घटकर 5.19 फीसद हुई; 88.83% हुए अब तक ठीक

Coronavirus News Update राजधानी दिल्ली में अब तक कुल 31 लाख 91 हजार 646 सैंपल की जांच हुई है। जिसमें से पिछले 24 घंटे में 56258 सैंपल की जांच की गई। जिसमें से 5.19 फीसद सैंपल पॉजिटिव पाए गए।

By JP YadavEdited By: Updated: Sat, 03 Oct 2020 07:49 AM (IST)
Hero Image
दिल्ली में कोरोना के दो लाख 85 हजार 672 मामले आ चुके हैं।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर में कई दिन से कमी आ रही है। इस वजह से नए मामले भी कम हुए हैं। शुक्रवार को संक्रमण दर घटकर 5.19 फीसद रह गई, जबकि बृहस्पतिवार को संक्रमण दर 5.48 फीसद थी। संक्रमण दर घटने से नए मामलों की संख्या तीन हजार से भी कम हो गई। इस बीच 24 घंटे में 56258 सैंपल की जांच होने पर 2920 नए मामले आए। वहीं 3171 मरीज ठीक हुए। वहीं 24 घंटे में 37 मरीजों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में कोरोना के अब तक दो लाख 85 हजार 672 मामले आ चुके हैं। जिसमें दो लाख 53 हजार 784 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसलिए मरीजों के ठीक होने की दर एक बार फिर बढ़कर 88.83 फीसद पहुंच गई है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 5438 हो गई है। शुक्रवार को मृत्यु दर 1.9 फीसद तक ही रही। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या भी 288 कम हो गई। मौजूदा समय में 26,250 सक्रिय मरीज हैं। अस्पतालों में अभी 6071 मरीज भर्ती हैं। वहीं कोविड केयर सेंटर में 1291 व कोविड हेल्थ सेंटर में 316 मरीज भर्ती हैं। वहीं 15,852 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं।

अब तक 31 लाख 91 हजार 646 सैंपल की जांच

दिल्ली में अब तक कुल 31 लाख 91 हजार 646 सैंपल की जांच हुई है। जिसमें से पिछले 24 घंटे में 56,258 सैंपल की जांच की गई। जिसमें से 5.19 फीसद सैंपल पॉजिटिव पाए गए। पिछले कुछ दिनों से साढ़े पांच फीसद के आसपास रही संक्रमण दर अब घटकर सवा पांच फीसद से भी कम पर आ गई जो एक शुभ संकेत है।

कंटेनमेंट जोन हुए 2648

दिल्ली में कंटेनमेंट जोन लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मौजूदा समय में 2648 कंटेनमेंट जोन हैं। एक दिन पहले तक यह आंकड़ा 2615 था। इस तरह एक दिन में 33 नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।