Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल को गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीन अभी भी फरार

हरियाणा के सोनीपत इलाके में दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल को गोली मारने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अभी भी तीन आरोपी फरार हैं। मामले की जानकारी मिलते ही दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच शुरू की और आरोपी को पानीपत से गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

By Jagran NewsEdited By: Sonu SumanUpdated: Fri, 17 Nov 2023 04:11 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल पर गोली चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

एजेंसी, नई दिल्ली। हरियाणा के सोनीपत में दिल्ली पुलिस के जवान की गोली मारकर हत्या के प्रयास के आरोप में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक सोनीपत के अशोक नगर इलाके में बुधवार को यह घटना घटी थी।

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने कहा, "15 नवंबर को सोनीपत पुलिस को दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल पर गोलीबारी की घटना के संबंध में पीसीआर कॉल मिली थी। हेड कॉन्स्टेबल की पहचान परवीन के रूप में की गई थी। उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।"

इस घटना की जांच में दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम जुट गई। टीम को आरोपियों के बारे में पानीपत के समालखां के निकट होने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान सुशील (39) और शिलाक राम (50) के तौर पर की गई। दोनों आरोपी सोनीपत के रहनेवाले हैं। दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

ये भी पढ़ें- केजरीवाल सरकार के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका, छह स्कूलों के भवनों का निर्माण पूरा कराने की मांग

गेट खोलते ही आरोपी ने चलाई गोली

दोनों ने बताया कि उनके एक करीबी सहयोगी राजेश नैन की परवीन से निजी दुश्मनी थी। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को दोनों आरोपी नैन,बिजेंदर और बबला नाम के अन्य लोगों के साथ हेड कॉन्स्टेबल को मारने की योजना बनाकर उनके घर गए। जब परवीन ने अपने घर का गेट खोला, तो नैन ने उस पर गोली चला दी और भाग गया।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच अभी भी जारी है और बाकी आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Delhi Dry Day: दिल्ली में छठ के चलते इस दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, केजरीवाल सरकार ने लिया बड़ा फैसला