Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Crime: शराब के नशे में धुत युवकों ने सगे भाइयों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत, आरोपित गिरफ्तार

Delhi Crime दिल्ली के बिंदापुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में सगे भाई पर चाकू से हमला करने वाले दो आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान रोबिन व वरुण के रूप में हुई। घटना में घायल लोहित की मौत हो गई।

By Bhagwan JhaEdited By: Aditi ChoudharyUpdated: Sun, 16 Oct 2022 03:10 PM (IST)
Hero Image
शराब के नशे में सगे भाई पर चाकू से हमला, एक की मौत

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। पश्चिमी दिल्ली के बिंदापुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में सगे भाई पर चाकू से हमला करने वाले दो आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान रोबिन व वरुण के रूप में हुई। घटना में घायल लोहित की मौत हो गई वहीं उनके भाई अनिल का इलाज चल रहा है। दोनों आरोपित वारदात के समय नशे में धुत थे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू व आरोपितों के खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि 15 अक्टूबर की देर रात जेजे कालोनी बिंदापुर स्थित मछली बाजार में दो शख्स पर चाकू से हमला करने की जानकारी पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दो शख्स घायल अवस्था में सड़क पर बेसुध पड़े हैं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जिसमें लोहित को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अनिल का उपचार शुरू किया गया।

सीसीटीवी से मिले हत्यारों के सुराग

वाहन चोरी निरोधक दस्ता के इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के नेतृत्व में मामले की छानबीन के लिए एक टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास करीब 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। साथ ही स्थानीय सूत्रों की मदद से आरोपित की पहचान की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए गए। एक जगह फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए।

आपसी विवाद में कर दी हत्या

इसके बाद टेक्निकल सर्विलांस की मदद से रोबिन व वरुण को जेजे कालोनी बिंदापुर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आराेपितों ने बताया कि मछली बाजार में उनका पीड़ित के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया था। इसके बाद दोनों भाई पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के चार घंटे के अंदर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Murder In Delhi: सड़क के बीचो-बीच युवक को चाकू से गोदा, तमाशबीन बने रहे लोग; कलेजा कंपा देगा CCTV फुटेज

Delhi Crime: केंद्रीय विद्यालय के टायलेट में 11 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, सीनियर छात्रों पर लगा आरोप

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें