Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ऑनलाइन टास्क देकर ठगी करने वाले गिरोह के दो जालसाज गिरफ्तार, महिला से ठगे थे 18 लाख रुपये

Delhi News दक्षिणी पश्चिमी जिला पुलिस ने एक ऐसे ठग के गिरोह को पकड़ा है। जो ऑनलाइन टास्क देकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। इस गिरोह ने एक महिला से 18 लाख रुपये ठगे थे। पुलिस ने दोनों आरोपितों को बंगलुरू से दबोचा है। इन दोनों छगों ने नौ खाते खुलवाए थे। फिलहाल पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Fri, 26 Jul 2024 04:56 PM (IST)
Hero Image
Delhi News: ऑनलाइन टास्क देकर ठगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। फाइल फोटो

 जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। (Delhi Crime Hindi News) दक्षिणी पश्चिमी जिला पुलिस ने ऑनलाइन टास्क देकर ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह तीनों गिरोह के मास्टरमाइंड को कमीशन पर बैंक खाते बेचते थे। दोनों को बंगलुरू से पकड़ा गया है।

पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने बताया कि जालसाजों की पहचान बंगलुरू हरिनगर निवासी मोहम्मद अली और दीपू पी के रूप में हुई है। पुलिस ने इनसे मोबाइल और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि यह दोनों संयुक्त बैंक खाते खोलते थे।

फिर उन्हें वॉट्सऐप और टेलीग्राम के माध्यम से ठगी करने वाले मास्टरमाइंड को बेच देते थे। फिर गिरोह इन खातों का ठगी में इस्तेमाल करता था। दोनों आरोपितों को खाता बेचने पर हर महीने कमीशन मिलता था। दोनों के खिलाफ पूर्व में 40 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हैं।

ऑनलाइन टास्क देकर महिला से ठगे थे 18 लाख

21 फरवरी को आरकेपुरम सेक्टर 10 निवासी नलिनी खन्ना नाम की महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि वह फेसबुक पर एक लिंक पर क्लिक करने के बाद वॉट्सऐप ग्रुप पर जुड़ गई। यहां पर उन्हें ऑनलाइन टास्क देकर मोटी कमाई करने का झांसा दिया गया।

आरोपितों ने शुरुआत में महिला को मुनाफा देकर भरोसे में लिया। इस पर महिला ने करीब 18 लाख रुपये का निवेश कर दिया। जब उसने अपने पैसे वापस निकालने का प्रयास किया तो वह सफल नहीं हुई। तब उन्हें ठगी का पता चला और शिकायत दी।

दोनों आरोपितों ने खुलवाए थे नौ खाते

इस मामले में पुलिस (Delhi Police) ने जांच की तो पता चला कि ठगी की रकम तीन अलग अलग बैंक खातों में भेजी गई है। यह आरोपित दीपू पी मोहम्मद अली के नाम पर निकले। तब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।

जालसाजों ने बताया कि उन्होंने कुल नौ खाते खुलवाए थे। फिर इन्हें व्हाट्सऐप के माध्यम से ठगी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को बेच दिया। आरोपितों को खातों के एवज में 1:10 लाख रुपये कमीशन के मिले थे।

यह भी पढ़ें: पिस्टल की सफाई करते हुए पिता से चली गोली, बेटी की मौत; पुलिस मामले की जांच में जुटी