Move to Jagran APP

दिल्ली में डिवाइडर से टकराने के बाद उड़े कार के परखच्चे, 2 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर

विवेक विहार इलाके में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हैं।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Sun, 28 Jul 2019 01:51 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली में डिवाइडर से टकराने के बाद उड़े कार के परखच्चे, 2 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। कार में पांच लोग सवार थे जिनमें से एक शख्स को मामूली सी चोट आयी है। दोनों घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है। हादसे में कार सवार प्रभाजोत और रूबल नाम की एक लड़की की मौत हो गई है। जबकि केशव और अस्प्रीत नाम के दो युवक गंभीर रुप से घायल हैं।

पुलिस के मुताबिक, एक कार दिलशाद गार्डन से आनंद विहार की तरफ जा रही थी। जैसी ही कार् सूर्य नहर की लाल बत्ती के पास पहुंची उसका संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

पुलिस ने बताया कि  केशव(21) दिल्ली के कमलानगर और प्रभाजोत सिंह(18) मलकानगंज, अस्प्रीत कौर(19) सिरसा, हरियाणा और रूबल नामक लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां पर डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य का इलाज चल रहा है। 

पुलिस का कहना है कि पीसीआर पर सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर उसे इस हादसे के बारे में जानकारी दी गई। इस हादसे की जानकारी पुलिस ने हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजनों को दे दी है।

(Rubal photo source- instagram)

बता दें कि अभी हाल में ही दिल्ली से सटे फरीदाबाद में डिवाइडर से टकराने के बाद दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। गांव पृथला और गदपुरी के समीप खाली पड़े टोल नाका के निकट शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में कोकिला वन धाम में शनिदेव की परिक्रमा के बाद कार से वापस लौट रहे दिल्ली के बिजवासन निवासी 22 वर्षीय कन्नू उर्फ धीरज और 24 वर्षीय कार्तिक और गुरुग्राम के दनकौर निवासी हिमांशु की मौत हो गई थी।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।