Move to Jagran APP

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में महिला सहित दो की मौत, एक घायल

पुलिस ने सिविल लाइंस में दो को टक्कर मारने वाले कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक छात्र है और घटना के समय वह परिवार के साथ कार से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर जा रहा था।

By Prateek KumarEdited By: Updated: Thu, 03 Dec 2020 06:10 AM (IST)
Hero Image
सिविल लाइंस और आनंद पर्वत इलाके की घटना।

नई दिल्ली, संतोष शर्मा। सिविल लाइंस और आनंद पर्वत इलाके में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में महिला सहित दो की मौत हो गई। जबकि एक शख्स घायल हो गया। मरने वाली महिला की पहचान चंद्रावल नगर निवासी बाला और गाजियाबाद के रहने वाले युवक रिंकू के रूप में हुई है। घायल शख्स का नाम विकास है। उसका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। उधर पुलिस ने सिविल लाइंस में दो को टक्कर मारने वाले कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक छात्र है और घटना के समय वह परिवार के साथ कार से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर जा रहा था। अन्य मामले में पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है। 

पुलिस के मताबिक पहली घटना मंगलवार को घटना सिविल लाइंस के गुरुद्वारा मजनूं का टीला में घटी। उत्तर प्रदेश नंबर की एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही एक महिला और युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से महिला दस फीट उछल गयी, जबकि युवक कुछ दूर घसीटता चला गया।

दुर्घटना के बाद दोनों को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने महिला बाला को मृत घोषित कर दिया। वह निजी स्कूल की कर्मचारी थीं। वहीं मजनूं का टीला निवासी घायल विकास का इलाज चल रहा है। उधर पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर मोदी नगर निवासी आशीष माहेश्वरी को गिरफ्तार कर लिया। 

अन्य मामले में आनंद पर्वत इलाके में जखीरा फ्लाईओवर से पंजाबी बाग जाने वाले रास्ते पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गाजियाबाद निवासी युवक रिंकू की मौत हो गई। हादसा मंगलवार की सुबह हुआ। पुलिसकर्मियों ने जखीरा फ्लाईओवर पास करनाल टी पॉइंट पर सड़क पर युवक को घायल पाया था। वहीं पर एक बुलेट भी पड़ी थी। बाद में युवक को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो गई थी। मोबाइल फोन से युवक की पहचान हुई। माना जा रहा है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटना हुई। आनंद पर्वत थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन चालक की पहचान में लगी हुई है। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।