Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिल्ली में भीषण गर्मी और लू बनी जानलेवा, हीट स्ट्रोक से दो मरीजों की मौत

Delhi Heat Stroke Death दिल्ली में हीट स्ट्रोक से दो और मरीजों की मौत होने का मामला सामने आया है। सफदरजंग अस्पताल में हीट स्ट्रोक से पीड़ित एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं लोकनायक अस्पताल में एक 31 वर्षीय युवक की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई। वह भजनपुरा इलाके का रहने वाला था और शराब का सेवन करता था।

By Ranbijay Kumar Singh Edited By: Geetarjun Updated: Sun, 02 Jun 2024 12:13 AM (IST)
Hero Image
दिल्ली में भीषण गर्मी और लू बनी जानलेवा, हीट स्ट्रोक से दो मरीजों की मौत

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में हीट स्ट्रोक से दो और मरीजों की मौत होने का मामला सामने आया है। सफदरजंग अस्पताल में हीट स्ट्रोक से पीड़ित एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, लोकनायक अस्पताल में एक 31 वर्षीय युवक की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई। वह भजनपुरा इलाके का रहने वाला था और शराब का सेवन करता था।

डॉक्टर बताते हैं कि शराब डिहाइड्रेशन करता है। इस वजह से शराब का सेवन करने से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। दोनों मरीजों को बेहोशी और तेज बुखार के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए।

इस वजह से दिल्ली में अब तक हीट स्ट्रोक से चार मरीजों की मौत हो चुकी है। इससे पहले आरएमएल अस्पताल में एक 40 वर्षीय मरीज व सफदरजंग अस्पताल में 55 वर्षीय मरीज की मौत का मामला सामने आया था।

दिल्ली में रविवार को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। आंधी के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना। 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार के बाद अगले पांच दिन तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसलिए लू से थोड़ी राहत रह सकती है, लेकिन तेज गर्मी बनी रहेगी।

शनिवार को कितना रहा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। 26 मई के बाद पहली बार तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा नीचे आया है।