Move to Jagran APP

दो झपटमार दबोचे, पांच मामले सुलझे

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : जीटीबी एंक्लेव पुलिस ने दो झपटमारो को गिरफ्तार किया है। इन

By Edited By: Updated: Fri, 02 Feb 2018 10:05 PM (IST)
Hero Image
दो झपटमार दबोचे, पांच मामले सुलझे
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : जीटीबी एंक्लेव पुलिस ने दो झपटमारो को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान जावेद (24) और मो.नईम (28) के रूप में हुई है। इनके पास से देशी कट्टा और ¨जदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारियो ने इनकी गिरफ्तारी से झपटमारी के पांच मामलो को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद के मुताबिक, शाहदरा फ्लाईओवर पर पुलिसकर्मी पिकेट लगाकर वाहनो की जांच कर रहे थे। इस दौरान दोनो बदमाश मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे। उन्हें जांच के लिए रोका गया। मोटरसाइकिल पर आगे-पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट थी। इस वजह से पुलिस को संदेह हुआ। तलाशी में उनके पास से देशी कट्टा और कारतूस मिले। इसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि जावेद पर पहले से सात मामले दर्ज है, जबकि जावेद पर भी एक केस दर्ज पाया गया। जांच में पता चला कि इनके पास से बरामद मोटरसाइकिल वेलकम इलाके से चुराई गई थी। दोनो काफी समय से झपटमारी में सक्रिय थे। हेरोइन और गांजे के साथ दो गिरफ्तार जासं, पूर्वी दिल्ली : शाहदरा जिले में दो अलग-अलग क्षेत्रो से पुलिस ने हेरोइन और गांजे की तस्करी करने वाले दो बदमाशो को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान नवीन (28) और जामिल (35) के रूप में हुई है। नवीन को करीब आधा किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है, वही जामिल पौने तीन सौ ग्राम हेरोइन के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद के मुताबिक, विवेक विहार थाने में तैनात एसआइ योगेश ड्यूटी पर थे। उन्हें सूचना मिली थी कि नवीन नामक शख्स गांजे के साथ कस्तूरबा नगर लाल बलाी के पास आने वाला है। सूचना पर टीम का गठन कर मौके पर भेजा गया। कुछ देर बाद मुखबिर के इशारे पर आरोपी की पहचान की गई। पुलिस को देख नवीन विपरीत दिशा में भागने लगा। टीम ने नवीन का पीछा कर उसे दबोच लिया, वही सीमापुरी में बृहस्पतिवार शाम एएसआइ मेवा राम, हेड कांस्टेबल सुनील और कांस्टेबल वीरेंद्र गश्त पर थे। इस बीच वह जैसे ही अप्सरा बॉर्डर के पास श्मशान घाट पर पहुंचे, उन्होने पाया कि एक शख्स उन्हें देखकर भाग रहा है। इस पर तीनो ने उसका पीछा किया और उसे रोक लिया। जांच के दौरान उसकी पहचान जामिल के तौर पर हुई है। पुलिस को उसकी जेब से हेरोइन का पैकेट भी मिला।
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।