Move to Jagran APP

दिल्ली में बेखौफ बदमाश, निजी फर्म के कर्मचारियों को मारी गोली, लूट लिए 40 लाख

जीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में अज्ञात हमलावरोंं ने नांगलोई स्थित एक फर्म के दो कर्मचारियों को गोली मारकर 40 लाख रुपये लूट लिए। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

By Amit MishraEdited By: Updated: Mon, 30 Jul 2018 10:15 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली में बेखौफ बदमाश, निजी फर्म के कर्मचारियों को मारी गोली, लूट लिए 40 लाख
नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस के तमाम दावों के बीच आपराधी बेखौफ लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला वजीरपुर इंडस्ट्रियल से सामने आया है जहां अज्ञात हमलावरोंं ने नांगलोई स्थित एक फर्म के दो कर्मचारियों को गोली मारकर 40 लाख रुपये लूट लिए। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। 

कर्मचारियों को अस्पताल में कराया गया भर्ती 
जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे पीसीआर कॉल कर दो लोगों को गोली मारकर नकदी लूटे जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल कर्मचारियों को तुरंत पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

कार से बाहर आते ही मार दी गोली 
नांगलोई स्थित एक फर्म संयोग इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के दो कर्मचारी तेजपाल निवासी मंगोलपुरी और राजकुमार भसीन निवासी सब्जी मंडी सोमवार दोपहर आई-20 कार में 40 लाख नकद लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की वजीरपुर ब्रांच में जमा कराने जा रहे थे। जब वो वजीरपुर फ्लाईओवर पर पहुंचे तभी पीछे से एक स्विफ्ट कार ने उनकी आई-20 कार में जोरदार टक्कर मार दी। कार में टक्कर लगने के बाद जब तेजपाल और राजकुमार ने बाहर निकलकर देखा तो स्विफ्ट कार में सवार हमलावरों ने दोनों को गोली मार दी और नकदी लूटकर फरार हो गए।

जल्द गिरफ्त में होंगे अपराधी 
पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ लूटपाट और हत्या की कोशिश का केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। लुटेरों को जल्द पकड़ने के लिए पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि लूट शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।   

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।