Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती; तीन दिन पहले डेंगू से गई थी पत्नी की जान

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री Jual Oram को एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है। उन्हें डेंगू और चेस्ट में संक्रमण होने की बात भी बताई जा रही है। ओडिशा में ही उनकी तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद आनन फानन में कल सोमवार रात उन्हें फ्लाइट से दिल्ली लाया गया। इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया।

By Jagran News Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Tue, 20 Aug 2024 02:51 PM (IST)
Hero Image
केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम (Jual Oram) की तबीयत बिगड़ गई। इस पर उन्हें इलाज के लिए सोमवार देर रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, उन्हें डेंगू है और चेस्ट में संक्रमण होने की बात भी बताई जा रही है। इससे तीन दिन पहले शनिवार रात उनकी पत्नी पत्नी झिंगिया ओराम का निधन हो गया। वह काफी समय से डेंगू से पीड़ित थीं।

एम्स में पल्मोनरी मेडिसिन के डॉक्टर जुएल ओराम का इलाज कर रहे हैं। ओडिशा में ही उनकी तबीयत खराब हुई थी। कल सोमवार रात वह फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे। इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

तीन दिन पहले पत्नी की हुई थी मौत

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम की पत्नी झिंगिया ओराम की शनिवार रात को भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान डेंगू से जान चली गई।

ओराम की पत्नी ने रात करीब 10.50 बजे अंतिम सांस ली थी। वह 58 वर्ष की थीं। मंत्री भी डेंगू की चपेट में आने के बाद उसी अस्पताल में इलाज करा रहे थे।

ये भी पढ़ें-

केन्द्रीय मंत्री की पत्नी की डेंगू से हुई मौत, होश में आई ओडिशा सरकार और भुवनेश्वर नगर निगम; ले लिया एक्शन

डेंगू रोग के लक्षण

  • बुखार व सिर में अचानक तेज दर्द

  • मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द

  • उल्टी और जी मिचलाना

  • आंखों के पीछे दर्द होना

  • गंभीर स्थिति में नाक

  • मुंह और मसूड़ों से खून आना

  • बार-बार बुखार आना

ये भी पढ़ें-

मानसून आते ही बढ़ जाता है Dengue का कहर, इन तरीकों से करें अपनी और अपनों की हिफाजत