Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यूपीः पासपोर्ट वेरिफिकेशन करने गए दारोगा की महिला से बदसलूकी, कहा- गले लगो

गाजियाबाद के वसुंधरा में रहने वाली एक महिला मीडियाकर्मी ने पासपोर्ट का सत्यापन करने पहुंचे दारोगा पर अभद्रता का आरोप लगाया है।

By Nancy BajpaiEdited By: Updated: Fri, 13 Jul 2018 12:58 PM (IST)
Hero Image
यूपीः पासपोर्ट वेरिफिकेशन करने गए दारोगा की महिला से बदसलूकी, कहा- गले लगो

गाजियाबाद (जेएनएन)। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा में रहने वाली एक महिला मीडियाकर्मी ने पासपोर्ट का सत्यापन करने पहुंचे दारोगा पर अभद्रता का आरोप लगाया है। इस दौरान दरोगा ने महिला से गले लगने को कहा। महिला ने पासपोर्ट विभाग, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुलिस व अन्य विभागों को ट्वीट कर शिकायत की। एसएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को भी सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है। एसएसपी ने देर शाम आरोपित सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार को निलंबित कर जांच बिठा दी है।

इंदिरापुरम की वसुंधरा पुलिस चौकी पर तैनात दारोगा देवेंद्र कुमार बृहस्पतिवार दोपहर वसुंधरा सेक्टर-3 में रहने वाली महिला मीडियाकर्मी का पासपोर्ट सत्यापन करने गया था। महिला का पासपोर्ट रिन्यू होना था। पीड़िता के अनुसार, दारोगा को सोसायटी के सुरक्षा गार्ड ने महिला के फ्लैट तक ले जाकर छोड़ा था। महिला अपनी घरेलू सहायिका के साथ थीं। महिला ने दरोगा को अपना परिचय दिया। इसके बाद पानी और जूस पीने के लिए दिया।

इस दौरान दरोगा ने पासपोर्ट सत्यापन संबंधित कई सवाल पूछे और नोट किया। आरोप है कि दरोगा ने कहा कि ‘उसने उनका सत्यापन कर दिया है। अब बदले में उसे उनके गले लगना है।’ पीड़िता ने विरोध किया तो वह वहां से चला गया। इसके बाद उसने ट्वीट कर शिकायत की।

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि सीओ रवि कुमार को जांच सौंपी गई है। शुरुआती आरोपों के आधार पर दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। महिला को थाने आकर मामले की शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है। उधर, महिला ने शुक्रवार को मामले की शिकायत थाने पर देने की बात कही है।

महिला ने किए ट्वीट

इसके बाद महिला ने ट्वीट कर शिकायत की। पुलिसकर्मी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए महिला ने कहा कि पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को खतरा है। देवेंद्र सिंह नाम का अफसर सत्यापन के लिए घर आया था। उसकी हरकतों से मैं डर गई, मैंने अपने हेल्पर से कहा कि जब तक सिपाही चला न जाए वो वहीं रुके। साफ जाहिर था कि पुलिसकर्मी जानबूझकर सत्यापन में देरी कर रहा था ताकि उसे घर में रुकने का और वक्त मिल जाए।

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि सीओ रवि कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है। शुरुआती आरोपों के आधार पर दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। महिला को थाने आकर मामले की शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है। उधर, महिला ने शुक्रवार को मामले की शिकायत थाने पर देने की बात कही है। देर शाम महिला ने एसएसपी व अन्य पुलिस अधिकारियों को वाट्सएप पर शिकायत की।

नहीं की अभद्रता: दारोगा
निलंबित सब इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि सत्यापन के दौरान महिला मीडियाकर्मी को अपना मूल पता तक नहीं पता था। पिता को फोन कर सभी जानकारियां उन्होंने उन्हें दीं। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई तो वह गुस्सा हो गईं। इसके बाद वह वहां से आ गए। उन्होंने कोई गलत बात महिला मीडियाकर्मी से नहीं की। महिला ने पहले ही बता दिया था कि वे पत्रकार हैं। ऐसे में वह भूलकर भी ऐसी गलती नहीं कर सकता।

यह भी पढ़ेंः यूपीः सुहागरात पर नई नवेली से दुल्हन से दरिंदगी, सुनकर आपकी भी कांप जाएगी रूह

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें