Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बारिश बनी आफत: किशनगंज रेलवे अंडरपास की दीवार गिरी, यातायात हुआ प्रभावित

Delhi News दिल्ली में शुक्रवार सुबह किशनगंज रेलवे अंडरपास की दीवार गिर गई। बारिश होने के कारण यह दीवार गिरी है। वहीं दीवार गिरने की सूचना पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। बताया गया कि दीवार गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है। टीम ने मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही यहां पर यातायात को पूर्ण रूप से सुचारु कर दिया जाएगा।

By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Fri, 26 Jul 2024 02:12 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली में किशनगंज रेलवे स्टेशन के पास हादसा हुआ। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सुबह हुई वर्षा के कारण किशनगंज रेलवे अंडरपास की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से यातायात भी प्रभावित हुआ है।

बताया गया कि आजाद मार्केट से प्रताप नगर, शास्त्री नगर जाने वाले मार्ग पर यह हादसा हुआ है। उधर, सूचना मिलने के बाद नगर नगम की टीम मौके पर पहुंची।