Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिल्लीवासियों का कट सकता है पानी का कनेक्शन, एक हफ्ते में कर लें यह काम; जल बोर्ड ने जारी किया आदेश

दिल्ली जल बोर्ड ने बिना मीटर वाले पानी के कनेक्शन लेने वालों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। ऐसे उपभोक्ताओं को नोटिस भेजा जाएगा और एक सप्ताह के अंदर मीटर नहीं लगवाने पर उनका पानी कनेक्शन काट दिया जाएगा। साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा। दिल्ली जल बोर्ड ने दस कंपनियों की सूची भी जारी की है जिनके मीटर खरीदकर उपभोक्ता लगवा सकते हैं।

By Santosh Kumar Singh Edited By: Sonu Suman Updated: Sat, 07 Sep 2024 08:22 PM (IST)
Hero Image
पानी का कनेक्शन को लेकर दिल्ली जल बोर्ड ने जारी किया यह आदेश।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बिना मीटर लगाए जल बोर्ड का कनेक्शन लेने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की तैयारी है। कनेक्शन काटने के साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा। दिल्ली जल बोर्ड ने सभी 42 क्षेत्रीय राजस्व कार्यालय (जेडआरओ) को इस संबंध में आदेश जारी किया है। साथ ही सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर उपभोक्ताओं को इसे लेकर चेतावनी दी है।

कई लोग पानी का कनेक्शन लेने के बाद भी मीटर नहीं लगवाते हैं। वहीं, कई उपभोक्ता मीटर खराब होने के बाद उसे बदलते नहीं हैं। कई उपभोक्ताओं के मीटर चोरी होने की भी शिकायत है। इन सभी को इससे दिल्ली जल बोर्ड को आर्थिक नुकसान हो रहा है। इन उपभोक्ताओं को औसत बिल भेजा जाता है, जिसे लेकर विवाद भी हो रहा है। उपभोक्ता अधिक बिल भेजने की शिकायत कर भुगतान नहीं कर रहे हैं।

.

.#DjbOnMissionMode #DJB4U pic.twitter.com/I9huYN7OzB

— Delhi Jal Board (@DelhiJalBoard) September 7, 2024

उपभोक्ताओं को भेजा जाएगा नोटिस

जल बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के उपभोक्ताओं को नोटिस भी भेजा जाएगा। यदि नोटिस भेजने के एक सप्ताह के अंदर मीटर नहीं लगवाया तो उनका पानी कनेक्शन काट दिया जाएगा। उपभोक्ता को अपने खर्च पर मीटर लगाना होगा। जल बोर्ड ने दस कंपनियों की सूची भी जारी कर दी है जिसके मीटर खरीदकर उपभोक्ता लगा सकते हैं। दिल्ली जल बोर्ड के कुल 28,26,038 उपभोक्ता हैं। इसमें से 27,43,826 के पास मीटर है।

यह भी पढ़ेंः दिल्ली में 40 हजार लोगों के राशन कार्ड रद्द, दिल्ली सरकार ने राजधानीवासियों से की खास अपील; जरूर पढ़ें