Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Water Supply: इन इलाकों में नहीं होगी पानी की आपूर्ति, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में चल रहा रखरखाव का काम

Delhi Water Supply राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार और मंगलवार (1314 मार्च) को पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने रविवार को यह जानकारी दी। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

By Jagran NewsEdited By: GeetarjunUpdated: Sun, 12 Mar 2023 08:11 PM (IST)
Hero Image
कई इलाकों में नहीं होगी पानी की आपूर्ति, सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में चल रहा रखरखाव का काम

नई दिल्ली, एएनआई। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार और मंगलवार (13,14 मार्च) को पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने रविवार को यह जानकारी दी। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

पानी की आपूर्ति (Water Supply) न होने से प्रभावित इलाके दक्षिणी दिल्ली के हैं। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड ने रविवार को कहा कि सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में कुछ रखरखाव के काम के कारण, दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति 13 और 14 मार्च को प्रभावित होगी।

दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि सोनिया विहार जल उपचार संयंत्र (Sonia Vihar Water Treatment Plant) से दक्षिण दिल्ली में पानी की आपूर्ति सोमवार को सुबह 10 बजे से 12 घंटे के लिए प्रभावित रहेगी। पानी की आपूर्ति सोमवार शाम को भी नहीं होगी। इसके अलावा मंगलवार की सुबह कम दबाव पर पानी की आपूर्ति होगी।

प्रभावित इलाके-

कैलाश नगर, सराय काले खां, जल विहार, लाजपत नगर, मूलचंद अस्पताल, ग्रेटर कैलाश, वसंत कुंज, देवली, अंबेडकर नगर, ओखला, कालकाजी, कालकाजी विस्तार, गोविंदपुरी, जीबी पंत पॉलिटेक्निक, श्याम नगर कॉलोनी, ओखला सब्जी मंडी, अमर कॉलोनी, दक्षिण पुरी, पंचशील पार्क, शाहपुर जाट, कोटला मुबारक पुर, सरिता विहार, सिद्धार्थ नगर, अपोलो, जीके नॉर्थ, मालवीय नगर, डियर पार्क, गीतांजलि एन्क्लेव, श्री निवासपुरी, जीके साउथ, छतरपुर, एनडीएमसी के इलाके और उनके आसपास के क्षेत्रों मेंपानी की आपूर्ति प्रभावित होगी।