Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Water Supply: दिल्ली का बड़ा हिस्सा झेलेगा पानी की समस्या, इन इलाकों में बाधित रहेगी जलापूर्ति

Delhi Water Supply दिल्ली में शुक्रवार यानी 20 सितंबर को पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। राजधानी के कई इलाकों में पानी नहीं आएगा। इसकी वजह पाइपलाइन में हो रहा रिसाव है जिसकी मरम्मत की जानी है। चंद्रावल वाटर वर्कस से निकलने वाली 500 मिलीमीटर व्यास की मुख्य पाइपलाइन में समस्या आई है। इस कारण शुक्रवार को कई क्षेत्रों में जल आपूर्ति बाधित रहेगी।

By Santosh Kumar Singh Edited By: Geetarjun Updated: Thu, 19 Sep 2024 12:08 AM (IST)
Hero Image
दिल्ली का बड़ा हिस्सा झेलेगा पानी की समस्या।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। चंद्रावल वाटर वर्कस से निकलने वाली 500 मिलीमीटर व्यास की मुख्य पाइपलाइन में रिसाव को ठीक करने के लिए मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इस कारण शुक्रवार को कई क्षेत्रों में जल आपूर्ति बाधित रहेगी।

जल बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मरम्मत कार्य के कारण शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से 12 घंटे तक चंद्रावल वाटर वर्कस से जल आपूर्ति नहीं होगी।

इन इलाकों में बाधित रही आपूर्ति

इससे सिविल लाइन, हिंदू राव अस्पताल व इसके आसपास के क्षेत्र, कमला नगर, शक्ति नगर व इसके आसपास के क्षेत्र, करोलबाग, पहाड़गंज, नई दिल्ली नगर पालिका क्षेत्र, ओल्ड एवं न्यू राजेंद्र नगर, ईस्ट एवं वेस्ट पटेल नगर, बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी व आसपास के क्षेत्र और दिल्ली छावनी व दक्षिणी दिल्ली के कुछ क्षेत्र में जल आपूर्ति बाधित रहेगी।

ये भी पढ़ें- Delhi Metro Phase-4: चौथे चरण की सबसे लंबी सुरंगों का खोदाई का काम पूरा, जानिए जमीन से कितनी नीचे दौड़ेगी मेट्रो

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर