Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Rains: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, मिंटो ब्रिज में ऑटो डूबा; जलभराव से कई इलाकों में जाम

Delhi Weather Update दिल्ली एनसीआर के इलाकों में आज सुबह से ही आकाश में बादल छाए हुए हैं। कुछ हिस्सों में बारिश भी शुरू हो गई है। इससे पहले सोमवार को रक्षाबंधन के दिन उमस रही। जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वहीं पर न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Tue, 20 Aug 2024 09:37 AM (IST)
Hero Image
दिल्ली में फिर से बारिश बनी लोगों के लिए आफत, लाल किला के पीछे मिंटो ब्रिज में जलभराव।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में सोमवार को तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस वजह से दिन में उमस भरी गर्मी रही। हालांकि शाम को कुछ इलाकों में बहुत हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो-तीन दिन तक उमस भरी गर्मी बनी रहेगी।

अगले दो दिन भी हो सकती है वर्षा

मंगलवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और कुछ इलाकों में हल्की वर्षा भी हो रही है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मंगलवार को बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बुधवार व बृहस्पतिवार को भी हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है।


मिंटो ब्रिज में डूबा ऑटो।

दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। शाम को पीतमपुरा में 1.5 मिलीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा पूर्वी दिल्ली में भी कुछ जगहों पर हल्की वर्षा हुई।

लगातार 23वें दिन हवा ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रही

दिल्ली में लगातार 23वें दिन हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीबीसीबी) के अनुसार मंगलवार को एयर इंडेक्स बढ़ सकता है। इस वजह से एयर इंडेक्स 100 से अधिक पहुंच सकता है। तीन दिन हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही सकती है।

सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 83, फरीदाबाद का 62, गाजियाबाद का 93 व नोएडा का एयर इंडेक्स 90 रहा। इस वजह से इन शहरों में हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रही। ग्रेनो (Greater  Noida) का एयर इंडेक्स 102 व गुरुग्राम का एयर इंडेक्स 141 रहा।

यह भी पढ़ें: Delhi Weather: रक्षाबंधन पर उमस ने बढ़ाई दिल्लीवासियों की परेशानी, जानें अगले कुछ दिनों का मौसम का हाल

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर