Move to Jagran APP

Delhi Weather today: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में हल्की बारिश, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast today मौसम विभाग के मुताबिक आंशिक बादल तो रोजाना छाए रहेंगे लेकिन अभी हफ्ते भर भारी बारिश की संभावना नहीं है।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Sun, 30 Aug 2020 03:33 PM (IST)
Hero Image
Delhi Weather today: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में हल्की बारिश, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली-एनसीआर में रविवार दोपहर को कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। सुबह मौसम साफ रहे लेकिन दोपहर बाद कई जगहों पर बारिश हुई। इससे पहले मौसम विभाग ने हल्की बारिश की उम्मीद जताई थी। 

राजधानी में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश के बाद शनिवार को भी गर्मी के तेवर ढीले ही रहे। हालांकि, दिनभर आंशिक बादल छाए रहे। दिल्ली का अधिकतम तापमान शनिवार को सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.0 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 65 से 98 फीसद रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक आंशिक बादल तो रोजाना छाए रहेंगे, लेकिन अभी हफ्ते भर भारी बारिश की संभावना नहीं है। रविवार को भी बादल छाए रहेंगे। शाम के समय 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बारिश होने की भी संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। दूसरी तरफ स्काईमेट वेदर के अनुसार अभी कई दिन बारिश होगी तो हल्की ही होगी, ज्यादा तेज नहीं होगी।

इससे पहले शनिवार को मौसम शुष्क रहा और बारिश नहीं हुई। कई दिनों के इंतजार के बाद शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश ने दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत दी थी। अब अगले तीन दिन हल्की बारिश होने की ही संभावना है, जबकि एक से तीन सितंबर के बीच फिर से तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक शाम साढ़े पांच बजे तक सफदरजंग में 23.2 मिमी, लोधी रोड पर 23.6 मिमी, रिज में 44.0 मिमी और पालम में 35.8 मिमी बारिश हुई। आयानगर में केवल बूंदाबांदी दर्ज की गई। झमाझम बारिश की ही बदौलत शुक्रवार को मौसम सुहाना बना रहा। अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 68 से 98 फीसद रहा। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की अक्षीय रेखा अब हिमालय के तराई क्षेत्र की ओर बढ़ गई है। लिहाजा, अगले तीन दिन हल्की बारिश ही होगी। शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।