Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather Update: दिल्ली-NCR में अगले दो दिन हल्की बारिश के आसार, फिर 3 दिन का येलो अलर्ट जारी

Delhi Weather स्वतंत्रता दिवस पर मौसम मेहरबान रहा। दिनभर कभी हल्की धूप निकली तो कभी आसमान में बादल छाए रहे। अब अगले दो दिन यानि शुक्रवार और शनिवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तो अधिकतम 33 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग ने रविवार से मंगलवार तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

By sanjeev Gupta Edited By: Kapil Kumar Updated: Fri, 16 Aug 2024 07:22 AM (IST)
Hero Image
दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन हल्की बारिश के आसार हैं। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को राजधानी में मौसम मेहरबान रहा। सूरज और बादलों की लुकाछिपी के बीच राजधानी के कई इलाकों में हल्की बरसात हुई। वहीं, बीच-बीच में हवा भी चलती रही।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अब अगले दो दिल हल्की वर्षा ही होने के आसार हैं, जबकि इसके बाद फिर से तीन दिन के लिए येलो अलर्ट रहेगा।

गुरुवार को सुबह से बादलों की आवाजाही चल रही थी। हालांकि, बीच-बीच में धूप भी खिल रही थी। ऐसे ही मिले-जुले मौसम में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की वर्षा देखने को मिली।

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 34.0 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 98 से 71 प्रतिशत तक रहा। वर्षा शाम साढ़े पांच बजे तक 3.4 मिली रिकॉर्ड की गई।

गुरुवार के लिए जारी किया गया था येलो अलर्ट

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि यूं गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था। लेकिन कहीं भी तेज वर्षा नहीं हुई। बाद में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी वापस ले लिया था।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: मानसून की रफ्तार कुछ कम पड़ने की संभावना, आज एक से दो दौर भारी वर्षा की चेतावनी

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने और हल्की वर्षा होने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री जबकि अधिकतम 33 डिग्री रह सकता है। शनिवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

रविवार से मंगलवार तक फिर तेज वर्षा होने की संभावना

इसके बाद बाद रविवार से मंगलवार तक फिर तेज वर्षा होने की संभावना बन रही है। इन तीनों दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today: झारखंड के 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; पहाड़ों पर हुआ बुरा हाल; पढ़ें वेदर रिपोर्ट

गुरुवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 71 दर्ज किया गया

दूसरी तरफ वर्षा और हवा के असर से फिलहाल दिल्ली की हवा साफ ही चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 71 दर्ज किया गया। इस स्तर की हवा को ''संतोषजनक'' श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो-तीन दिन एयर इंडेक्स इसी के आसपास बना रहेगा।

गुरुवार को सुबह 8.30 से शाम 5.30 तक कहीं हुई कितनी वर्षा (मिमी में)

स्थान                   वर्षा

सफदरजंग -        3.4

लोधी रोड -          9.3

रिज -                 5.6

दिल्ली विवि -      3.5

पूसा -               2.5

नरेला -             1.5

नजफगढ़ -        1.0

पीतमपुरा -       1.0