Move to Jagran APP

क्या है यमुना न्यायाधिकरण? BJP सांसद बोलीं: दिल्ली में सत्ता में आने पर होगा गठन

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने दिल्ली में सत्ता में आने पर यमुना प्राधिकरण के गठन का वादा किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने यमुना को साफ करने का वादा किया था लेकिन 10 वर्षों में कोई ठोस पहल नहीं हुई। यही कारण है कि दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की एक डुबकी लगाने से आप सरकार घबरा गई।

By Santosh Kumar Singh Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Sat, 26 Oct 2024 03:59 PM (IST)
Hero Image
यमुना प्राधिकरण का गठन करेगी भाजपा सरकार, बांसुरी स्वराज ने किया वादा। फोटो भाजपा
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। नई दिल्ली से भाजपा की लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने यमुना को साफ करने का वादा किया था, जिसे पूरा नहीं किया। 10 वर्षों में इसे लेकर कोई ठोस पहल नहीं हुई।

यही कारण है कि दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की एक डुबकी लगाने से आप सरकार घबरा गई है। एक डुबकी लगाने से सचदेवा को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदूषित यमुना में छठ पूजा करने वालों के स्वास्थ्य पर क्या प्रतिकूल प्रभाव पड़ता होगा।

प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने यमुना को साफ करने के संकल्प के साथ डुबकी लगाई थी। सत्ता में आते ही भाजपा सरकार यमुना प्राधिकरण का गठन करेगी। यमुना को स्वच्छ व अविरल करना आवश्यक है।

इसके लिए भाजपा काम करेगी। उन्होंने कहा दिल्ली केजरीवाल व आप सरकार के झूठे वादों का दंश झेल रही है। दिल्ली अब बदलाव चाह रही है। इसके लिए डबल इंजन की सरकार आवश्यक है।

बांसुरी ने कहा, 10 वर्षों से दिल्ली की सत्ता संभाल रही आप को दिल्लीवासियों की चिंता नहीं है। दिल्ली के लोग गर्मी में दो बूंद पानी के लिए तरसते हैं और वर्षा होने पर यहां की सड़कें डूब जाती हैं। सड़कों का बुरा हाल है। त्योहार के समय भी दिल्ली बदहाल है।

अक्टूबर में दिल्ली के कई क्षेत्रों में पानी का संकट है। 31 वर्षों में पहली बार दिल्ली सरकार का बजट सात हजार करोड़ रुपये के घाटे का है। विकास कार्य ठप हैं। दिल्लीवासियों के बीच से गायब रहने वाले केजरीवाल (Aarvind Kejriwal), मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi), उनके मंत्री व विधायक चुनाव नजदीक देखकर पदयात्रा निकाल रहे हैं। उन्हें दिल्लीवासियों के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है।

प्रत्येक चुनाव से पहले यह दिखाया जाता है कि केजरीवाल पर हमला हुआ है। वह दिल्ली की नागरिकों को अब इस तरह से गुमराह नहीं कर सकते हैं। आप नेता अपनी असफलता पर आवरण डालने के प्रयास में भाजपा पर दोषारोपण कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Diwali 2024: दीवाली में आतंकी घटना की आशंका, दिल्ली पुलिस अलर्ट; बाजारों में लगा रही गश्त

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।