Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

New Delhi Chunav Result 2024: केजरीवाल और अजय माकन के गढ़ में सेंध लगाने वाली कौन हैं बांसुरी स्वराज

अपने जीवन का पहला चुनाव लड़ रही बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) ने जीत का पताका फहराया। सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और अजय माकन के दबदबा वाले सीट पर जीत दर्ज की। बांसुरी दिवंगत और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पुत्री हैं। भाजपा ने इन्हें नई दिल्ली लोकसभा सीट से मैदान में उतारा था। उन्होंने AAP कैंडिडेट सोमनाथ भारती को हराया।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Tue, 04 Jun 2024 07:03 PM (IST)
Hero Image
New Delhi Seat Results 2024: नई दिल्ली सीट पर विजयी होने वाली कौन हैं बांसुरी स्वराज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। (New Delhi Lok Sabha Seat Election Result 2024 Hindi) देश के चुनावी महासमर में  पहली बार बांसुरी स्वराज ने चुनाव लड़ा। बांसुरी भाजपा के टिकट पर नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सोमनाथ भारती (Somnath Bharti) के खिलाफ मैदान में उतरीं। स्वराज, दिवंगत और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) की बेटी हैं। अपने पहले ही चुनाव में पहली जीत दर्ज की वो भी बड़ी जीत। बांसुरी ने अपने विरोधी उम्मीदवार सोमनाथ भारती को भारी अंतरों से हराया। 

बांसुरी (Bansuri Swaraj) का नाम 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) , केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) जैसे प्रमुख चेहरों के साथ शामिल थीं। वह मौजूदा केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी की जगह नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ीं। टिकट मिलने के बाद बांसुरी ने कहा था कि मां जीत गई थीं, मैं भी जीत जाऊंगी।

जानकारी के मुताबिक बांसुरी स्वराज भारत के सर्वोच्च न्यायालय में वकील हैं। उन्होंने पजानी-मानी ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की है। अपने करियर को आगे बढ़ाने से पहले, उन्होंने इंग्लैंड के वारविक विश्वविद्यालय में अंग्रेजी साहित्य का अध्ययन भी किया हुआ है।

लोकसभा चुनाव में पहली बार उतरीं

पहली बार लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election Results 2024) लड़ रहीं बांसुरी स्वराज अपनी दिवंगत मां सुषमा स्वराज को प्रेरणा और मार्गदर्शक मानती हैं। आपको बता दें कि 2023 में जब उन्होंने आधिकारिक तौर पर राजनीति में प्रवेश किया तो बांसुरी ने आभार जताते हुए कहा कि मैंने अपने पिछले जन्म में कुछ अच्छे कर्म किए होंगे, जिसके कारण सुषमा स्वराज मेरी मां बनीं।

आलोचक के रूप में बांसुरी स्वराज

बांसुरी को अगर एक वक्ता के रूप में जानें तो हम देखते हैं कि वह दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की मुखर आलोचक रही हैं। समय -समय पर उन्होंने केजरीवाल और उनकी सरकार पर हमला बोला है।