Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Election Result 2024: दिल्ली में AAP-कांग्रेस गठबंधन फ्लॉप, दोनों मिलकर भी क्यों नहीं रोक पाए BJP का विजय रथ

Delhi Election Result 2024 दिल्ली लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन भाजपा का विजय रथ रोक पाने में पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ है। राजधानी में लगातार तीसरी बार भाजपा ने सातों सीटों पर जीत दर्ज की है। दिल्ली में इस बार गठबंधन के तहत आप ने 4 और कांग्रेस ने 3 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

By Ranbijay Kumar Singh Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Wed, 05 Jun 2024 08:45 AM (IST)
Hero Image
Delhi Election Result 2024: दिल्ली में AAP-कांग्रेस गठबंधन फ्लॉप

रणविजय सिंह, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश सहित कुछ राज्यों में अपेक्षा के अनुरूप नतीजे जरूर नहीं मिले, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी रही। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी (आप) मिलकर भी दिल्ली में भाजपा का विजय रथ रोक नहीं पाई और दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर लगातार तीसरी बार कमल खिला।

यह जरूर रहा कि गठबंधन के प्रत्याशियों से सीधा मुकाबला होने के कारण भाजपा उम्मीदवारों की जीत का अंतर पिछले चुनाव के मुकाबले कम रहा। फिर भी आइएनडीआइ गठबंधन प्रत्याशियों की तुलना में 11.27 प्रतिशत अधिक वोट मिला। दिल्ली में पहली बार किसी दल ने लगातार तीसरी बार सातों सीटें जीत कर क्लीन स्वीप की है।

आक्रामक प्रचार ने दिलाई जीत

भाजपा ने आक्रामक तरीके से दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार को केंद्र में रखते हुए चुनाव प्रचार किया। साथ ही अपनी रैलियों और रोड शो के दौरान सभाओं के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों को भी लोगों तक पहुंचाया।

वहीं, आप ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आबकारी घोटाले में जेल में होने को मुद्दा बनाया और जेल का बदला वोट से। अभियान के तहत मतदाताओं से अपील की कि वोट देकर उन्हें जेल से निकालें, लेकिन आप का यह चुनावी अभियान विफल रहा।

दो महिलाएं पहुंचीं संसद

लंबे अर्से के बाद दिल्ली से दो महिला प्रत्याशी एक साथ लोकसभा पहुंची हैं। पश्चिमी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी महाबल मिश्रा को हराकर संसद पहुंची हैं। वहीं, बांसुरी स्वराज भी संसद पहुंचने में कामयाब रही हैं।

बड़े अंतर से पराजित हुए कांग्रेस के प्रत्याशी

कांग्रेस ने प्रदेश इकाई की असहमति के बावजूद कन्हैया कुमार को उत्तर पूर्वी दिल्ली और उदित राज को उत्तर पश्चिमी दिल्ली से टिकट दिया था। वहीं, चांदनी चौक से पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जेपी अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया था। ये तीनों प्रत्याशी बड़े अंतर से पराजित हुए।

ये भी पढ़ें-

कांग्रेस-AAP के गठबंधन से किस पार्टी को नुकसान और किसको फायदा? 6 माह बाद हैं दिल्ली में विधानसभा चुनाव

दिल्ली में कांग्रेस को ये 'चीज' ले डूबी, AAP से गठबंधन के बावजूद नहीं चखा जीत का स्वाद

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बने सांसद

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह विधूड़ी ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर दक्षिणी दिल्ली सीट से गठबंधन के आप प्रत्याशी सहीराम पहलवान को करीब सवा लाख मतों से पराजित किया।

आप विधायक हारे

कांग्रेस के साथ गठबंधन में अपने कोटे की चार सीटों में से तीन पर आप ने अपने विधायकों को टिकट दिया था। नई दिल्ली से सोमनाथ भारती, पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार और दक्षिणी दिल्ली से सहीराम पहलवान को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया था।

चौथी सीट पर कांग्रेस से आप में आए पूर्व सांसद महाबल मिश्रा को पार्टी ने पश्चिमी दिल्ली से टिकट दिया था। चारों प्रत्याशी चुनाव हार गए।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें