Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Crime News: वजीराबाद इलाके में संदिग्ध अवस्था में महिला का मिला शव, पति फरार

Delhi Crime उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक महिला का शव उसके घर में संदिग्ध हालत में मिला। दरअसल पड़ोसियों जब मृतका की बच्ची को रोते देखा तब उन्हें महिला मृत मिली। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब महिला के पति की तलाश की तो वह फरार मिला। छह साल पहले अपनी पसंद से शादी की थी।

By mohammed saqib Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Fri, 06 Sep 2024 08:34 PM (IST)
Hero Image
Delhi Crime: घर में मिला महिला का शव, पुलिस पति की कर रही तलाश। प्रतीकात्मक फोटो

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में घर में मिला। सुबह बच्चों के रोने को आवाज सुनकर पड़ोसियों ने घर का गेट खोला तो महिला का शव कमरे में पड़ा हुआ था और उसकी एक ढाई वर्ष की और दूसरी साढ़े चार वर्ष की बेटियां बगल में बैठे रो रही थीं, जबकि उसका पति फरार था।

पुलिस फरार पति की कर रही तलाश

सूचना पर पहुंची पुलिस (Delhi Police) ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सब्जी मंडी की मोर्चरी में भेज दिया है और रिपोर्ट दर्ज कर फरार पति की तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह वजीराबाद थाना पुलिस को गली नंबर 14 के एक घर में महिला का शव मिलने की सूचना मिली।

पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला की पहचान पारुल तिवारी के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पति वेद प्रकाश से संपर्क करने का प्रयास किया तो वह फरार निकला। पुलिस को शक है कि पति ने गला घोंट कर पत्नी की हत्या की है। मृतक महिला नजफगढ़ की रहने वाली थी।

छह साल पहले अपनी पसंद से की थी शादी

दंपती ने अपनी पसंद से छह साल पहले शादी की थी। परिवारवालों के न अपनाने के कारण वह किराए के घर में ही रहते थे और इसी महीने एक सितंबर को अपने पति और दो बेटियों के साथ किराए के घर में रहने आए थे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर पति की तलाश की जा रही है।