Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हुए पैदा हुए दो बच्चे, फिर मुकर गया शख्स; 'दोस्तों से मेरे साथ कराता था गंदा काम'

Delhi Crime राजधानी दिल्ली में एक चौंकाने वाला सामने आया है। एक शख्स महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहता था। इस बीच उनके दो बच्चे पैदा हुए। वहीं बच्चे होने के बाद महिला ने शादी के लिए कहा तो वह शख्स मुकर गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने बताया कि वह अपने दोस्तों से भी दरिंदगी कराता था।

By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Mon, 30 Sep 2024 12:47 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली में एक महिला ने शख्स पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। Live in Relationship पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हुए महिला को उस व्यक्ति से दो बच्चे होने का मामला सामने आया है। बच्चे होने के बाद पीड़िता ने व्यक्ति से शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया।

इसके बाद पीड़िता ने शख्स पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया है। पीड़िता का आरोप है कि शख्स के साथ आने वाले उसके दोस्त भी उसके साथ दुष्कर्म करते थे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपित और पीड़िता दोनों पिछले चार-पांच वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इसी दौरान दोनों को दो बच्चे हो गए। इसके बाद पीड़िता ने आरोपित से शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस प्राथमिकी कर आरोपित की तलाश में जुटी है।

सफाईकर्मी महिला से दुष्कर्म

पूर्वी दिल्ली में मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास) अस्पताल में एक सफाईकर्मी महिला से दुष्कर्म व मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने घटना का आरोप अपने ही सुपरवाइजर पर लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी कर ली है। आरोपित की तलाश में पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में दरिंदगी: नौकरी के लिए मिलने बुलाया, फिर महिला से किया गंदा काम

पुलिस ने बताया कि पीड़िता दिलशाद गार्डन इलाके में परिवार के साथ रहती है। वह इहबास अस्पताल में सफाईकर्मी का काम करती है। उसने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनकी सुबह की शिफ्ट लगी हुई थी। उनका सुपरवाइजर उन्हें काफी लंबे समय से परेशान कर रहा था। उनके साथ छेड़छाड़ भी करता था।

पीड़िता ने लगाया ये आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दो दिन पहले आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपित ने उनके साथ मारपीट की और वारदात को अंजाम देकर आरोपित मौके से फरार हो गया। आरोपित के जाने के बाद पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद उसकी शिकायत के आधार पर प्राथमिकी कर ली है।

यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 11 साल की नातिन से दुष्कर्म, आरोपित नाना कटिहार के आजमनगर से गिरफ्तार

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें