Move to Jagran APP

Delhi Metro: मेट्रो के दरवाजे में महिला की साड़ी और जैकेट फंसी, चलती ट्रेन ने कई मीटर तक घसीटा

दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो पर बृहस्पतिवार को एक महिला की साड़ी और जैकेट दरवाजे में फंस गई। इसके बाद ट्रेन चल पड़ी और उसे कई मीटर तक घसीटते हुए आगे बढ़ गई। इसके बाद महिला ट्रैक पर गिर पड़ी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वह नांगलोई से मोहन नगर जा रही थी।

By Jagran NewsEdited By: Sonu SumanUpdated: Fri, 15 Dec 2023 04:32 PM (IST)
Hero Image
इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर दरवाजे में महिला की साड़ी और जैकेट फंसी।

जागरण संवादादता, नई दिल्ली। दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो पर बृहस्पतिवार को एक महिला की साड़ी और जैकेट दरवाजे में फंस गई। इसके बाद ट्रेन चल पड़ी और उसे कई मीटर तक घसीटते हुए आगे बढ़ गई। इसके बाद महिला ट्रैक पर गिर पड़ी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 

महिला को तत्काल सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे न्यूरो सर्जरी के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मेट्रो के दरवाजे का सेंसर फेल होने से महिला यात्री का कपड़ा फंसने के बाद दरवाजा खुल नहीं पाया। महिला अपने बेटे के साथ नांगलोई से मोहन नगर जा रही थी। 

ये भी पढ़ें- COP28 ने बढ़ाई क्लाइमेट फाइनेंस की रफ्तार, आगामी सालों के लिए तैयार किया मंच; कई वादों के साथ सम्मेलन का हुआ समापन

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें