Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Republic Day Parade में पहली बार शामिल होगा दिल्ली पुलिस का महिला दस्ता, श्वेता सुगाथन के हाथ होगी कमान

महिला परेड दस्ते की कमान 2019 बैच की एजीएमयूटी कैडर की महिला आईपीएस अधिकारी श्वेता सुगाथन अतिरिक्त उपायुक्त उत्तरी जिला के हाथों में होगी। दिल्ली पुलिस के इतिहास में श्वेता सुगाथन दिल्ली पुलिस की मात्र दूसरी महिला अधिकारी हैं जिन्हे दिल्ली पुलिस के दस्ते का गणतंत्र दिवस में नेतृत्व करने का मौका मिल रहा है। पूरी कोशिश है कि वह गणतंत्र दिवस की परेड में प्रथम आ कर इतिहास रचें।

By uday jagtap Edited By: Shyamji Tiwari Updated: Wed, 24 Jan 2024 10:17 PM (IST)
Hero Image
पहली बार दिल्ली पुलिस का महिला दस्ता परेड का होगा हिस्सा

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस का महिला दस्ता गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लेगा। 75 वर्षों में पहली बार है, जब दिल्ली पुलिस का महिला दस्ता परेड में शामिल हो रहा है। 2019 व 2021 बैच की महिला सिपाही दस्ते में शामिल होंगी।

श्वेता सुगाथन के हाथों परेड कमान

महिला परेड दस्ते की कमान 2019 बैच की एजीएमयूटी कैडर की महिला आईपीएस अधिकारी श्वेता सुगाथन, अतिरिक्त उपायुक्त उत्तरी जिला के हाथों में होगी। पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा व विशेष आयुक्त पुलिस राबिन हिबू सशस्त्र पुलिस बल की निगरानी में और निरीक्षक बिशन ठाकुर के प्रशिक्षण में सभी महिला सिपाही परेड के लिए तैयारी में लगी हुई हैं।

दिल्ली पुलिस के इतिहास में श्वेता सुगाथन दिल्ली पुलिस की मात्र दूसरी महिला अधिकारी हैं, जिन्हे दिल्ली पुलिस के दस्ते का गणतंत्र दिवस में नेतृत्व करने का मौका मिल रहा है। घना कोहरा, कंपकपाती ठंड और बर्फ सी ठंडी हवाएं भी दिल्ली पुलिस के इस महिला दस्ते का जोश कम नहीं कर पा रही हैं। दिल्ली पुलिस के महिला दस्ते की पूरी कोशिश है कि वह गणतंत्र दिवस की परेड में प्रथम आ कर इतिहास रचें।

इस साल सेवानिवृत्त होंगे बिशन ठाकुर

बिशन ठाकुर पिछले 36 वर्षों से दिल्ली पुलिस की परेड प्रशिक्षण की कमान संभाले हुए हैं। इस वर्ष यह उनके द्वारा प्रशिक्षित अंतिम परेड दस्ता होगा, वे इस वर्ष दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इसी वर्ष दिल्ली पुलिस का नव निर्मित महिला पाइप बैंड और ब्रास बैंड भी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हो रहा है, जिसका नेतृत्व सिपाही रुयांगुनुओ केनेसे कर रही हैं, जो भारत वर्ष के उत्तर पूर्वी क्षेत्र की रहने वाली हैं।

यह भी पढ़ें- Republic Day 2024: 26 जनवरी पर दिल्ली मेट्रो की बदली टाइमिंग, परेड देखने वाले जान लें DMRC की सलाह

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें